IND vs AUS : अहमदाबाद में मैच देखने पहुंचेंगे नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री भी रहेंगे मौजूद, जानें पूरा प्लान

By अंकित सिंह | Mar 03, 2023

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत चौथा टेस्ट मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को देखने के लिए खुद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे। खबर तो यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीस भी इस मैच को देखेंगे। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीस को काफी पहले न्योता भेजा जा चुका है। उनके आने की बात अब पक्की हो गई है। फिलहाल देखें तो चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहले दोनों ही मुकाबले को भारत ने जीता है जबकि इंदौर में खेले गए मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर श्रृंखला में वापसी की है।

इसे भी पढ़ें: INDvsAUS: इंदौर टेस्ट के तीसरे दिन हुई भारत की शर्मनाक हार, सीरीज में Australia ने की वापसी, 9 विकेट से दी मात

नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। यहां कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इसके अलावा आईपीएल मुकाबला भी यहां खेला जा चुका है। जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप भारत आए थे तो इस सी मैदान में उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था। हालांकि, अब तक यह तय नहीं हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले दिन मैच देखने पहुंचेंगे या फिर किसी और दिन। लेकिन मैच के परिस्थितियों को देखते हुए ही प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय होगा। 

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत