गृह मंत्री अमित शाह का दावा, आजादी के बाद से सबसे सफल प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को नरेंद्र मोदी को आजाद भारत का ‘‘सफल से सफल’’ प्रधानमंत्री करार दिया और कहा कि उनके नेतृत्व में ना सिर्फ देश के पासपोर्ट का मान बढ़ा है बल्कि सीमाएं भी सुरक्षित हुई हैं और समग्र विकास भी सुनिश्चित हुआ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी संस्था रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी की ओर से ‘‘प्रदत्तकारी लोकतंत्र : सरकार के मुखिया के रूप में नरेंद्र मोदी के दो दशकों की समीक्षा’’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन स्तर को उठाना, देश को सुरक्षित, समृद्ध, संस्कारित व शिक्षित बनाना और देश के गौरव को दुनिया में ऊपर तक ले जाने जैसे काम इकट्ठे होते हैं तब एक सफल शासन बनता है।

इसे भी पढ़ें: सुभसपा के साथ गठबंधन करने के बाद अखिलेश का बड़ा आरोप, बोले- भाजपा सरकार ने गरीबों की नहीं की कोई मदद

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सात साल के अब तक के कार्यकाल में हर क्षेत्र के अंदर परिवर्तन हुआ है और सुधार किया गया है। गरीब से गरीब व्यक्ति को आर्थिक सुधार के केंद्र में रखने का हवाला देते हुए शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने विकास दर को मानवीयता के साथ जोड़ा। उनका मानना है कि विकास दर बढ़नी चाहिए लेकिन साथ ही इसका लाभ गरीब और जरूरतमंदों को भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘उनके (मोदी) सुधार गरीबों की आवश्यता पर आधारित हैं...नरेंद्र मोदी ने देश के पासपोर्ट का मान बढ़ाया है। इस बात का हमें गौरव है। समग्र विकास का मतलब क्या है, देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करना... उरी और पुलवामा में जो हुआ...सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से दुनिया भर के अंदर संदेश गया कि अब भारत की सीमाओं के साथ छेड़खानी नहीं हो सकती।’’ उन्होंने कहा कि देश की रक्षा नीति में बदलाव उस दिन हुआ जब देश की रक्षा नीति को स्पष्टता के साथ विदेश नीति सेअलग कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Crude Oil की कीमतें और पश्चिम एशिया तनाव तय करेंगे Share Market की चाल

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी