'देश चलाने के लिए सर्वसम्मति जरूरी', NDA का नेता चुने जाने के बाद बोले नरेंद्र मोदी, गुड गवर्नेंस का नया अध्याय लिखेंगे

By अंकित सिंह | Jun 07, 2024

नरेंद्र मोदी को लोकसभा के नेता, भाजपा के नेता और एनडीए संसदीय दल के नेता के रूप में चुना गया। इसके साथ ही यह तय हो गया कि मोदी एकबार फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं इस विधानसभा कक्ष में उपस्थित सभी घटक दलों के नेताओं, सभी नवनिर्वाचित सांसदों और हमारे राज्यसभा सांसदों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मेरे लिए ये ख़ुशी की बात है कि आज मुझे इतने बड़े समूह का स्वागत करने का अवसर मिला है। जो भी नेता जीतकर आये हैं वे बधाई के पात्र हैं। जिन लाखों कार्यकर्ताओं ने दिन-रात काम किया है, आज इस सेंट्रल हॉल से मैं उन्हें नमन करता हूं, नमन करता हूं। 

इसे भी पढ़ें: स्वच्छता कार्यकर्ता, मजदूर से लेकर ट्रांसजेंडर तक..., नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भेजा गया विशेष आमंत्रण

नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश में 10 राज्य ऐसे हैं जहां हमारे आदिवासी भाइयों की संख्या निर्णायक रूप से अधिक है, इन 10 राज्यों में से 7 में एनडीए सेवा दे रही है। चाहे गोवा हो या पूर्वोत्तर, जहां ईसाइयों की संख्या निर्णायक रूप से अधिक है, उन राज्यों में भी एनडीए को सेवा करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की राजनीतिक इतिहास में और हिंदुस्तान की राजनीति के गठबंधन के इतिहास में चुनाव पूर्व गठबंधन इतना सफल कभी भी नहीं हुआ है, जितना की एनडीए हुआ है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि एनडीए के सत्ता प्राप्त करने का या सरकार चलाने का कुछ दलों का जमावड़ा नहीं है। ये राष्ट्र प्रथम की मूल भावना से नेशन फर्स्ट के प्रति कमिटेड... वैसा ये समूह है।

मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने देश को गुड गवर्नेंस दिया है और एक प्रकार से एनडीए कहते ही गुड गवर्नेंस का पर्यायवाची बन जाता है। हम सबके केंद्र बिंदु में गरीब कल्याण और गुड गवर्नेंस सर्वोपरि रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए प्रथम राष्ट्र के लिए प्रतिबद्ध समूह है। इसे शुरुआत में 30 साल की लंबी अवधि के बाद असेंबल किया गया होगा। लेकिन आज मैं कह सकता हूं कि एनडीए भारत की राजनीतिक व्यवस्था में एक जैविक गठबंधन है और अटल बिहारी वाजपेयी, प्रकाश सिंह बादल, बाला साहेब ठाकरे जैसे महान नेताओं ने... जिन्होंने बीज बोया था, आज भारत की जनता ने एनडीए के विश्वास को सींचा है। और उस बीज को फलदायी बना दिया। हम सभी के पास ऐसे महान नेताओं की विरासत है और हमें इस पर गर्व है। बीते 10 वर्षों में हमने एनडीए की उसी विरासत, उसी मूल्यों को लेकर आगे बढ़ने और देश को आगे ले जाने का प्रयास किया है।

इसे भी पढ़ें: Confirm News: रविवार को पीएम पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, भाजपा ने की पुष्टि, आज राष्ट्रपति से मिलेंगे NDA नेता

मोदी ने कहा कि सरकार चलाने के लिए बहुमत अवसर है। लोकतंत्र का वही एक सिद्धांत है। लेकिन देश चलाने के लिए सर्वमत बहुत जरूरी है। मैं देश की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि उन्होंने हमें सरकार चलाने के लिए जो बहुमत दिया है, हमारी कोशिश रहेगी कि हम सर्वसम्मति बनाने का प्रयास करेंगे और देश को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने ने कहा कि एनडीए को करीब 3 दशक पूरे हो गए हैं। यह कोई सामान्य बात नहीं है...मैं कह सकता हूं कि यह सबसे सफल गठबंधन है।'

प्रमुख खबरें

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम

IND vs ENG 1st T20: Vaibhav Suryavanshi का इंतजार बढ़ा, Sanju Samson पर मैनेजमेंट ने फिर जताया भरोसा