माणिक सरकार को त्रिपुरा के मानचित्र से हटाएं मतदाता: नरेंद्र मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2018

सोनमुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी राज्य त्रिपुरा के लोगों से राज्य में माणिक सरकार के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा सरकार को उखाड़ फेंकने और विकास के लिए भाजपा को मत देने की अपील की। राज्य के विकास का संदर्भ देने के लिए उन्होंने ‘हीरा’ शब्द का इस्तेमाल किया। रंगामटिया मदरसा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोग अपना भाग्य बदलने के लिए माणिक्य या रत्न पहनते हैं, लेकिन यह माणिक (सरकार) लोगों के जीवन में समृद्धि लाने में नाकाम रहे।

मोदी ने कहा, ‘‘त्रिपुरा लंबे समय से पिछड़ा है और राज्य का विकास नहीं हुआ। इसलिए, हम परिवहन के जरिए परिवर्तन लाना चाहते हैं। लोगों को माणिक को फेंक कर हीरा पहनना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें विकास के लिए बढ़िया सड़क, राजमार्ग, रेल और वायु संपर्क की जरूरत है। इसलिए हम आपके लिए हीरा लेकर आए हैं।’’ त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 18 फरवरी को चुनाव होना है और परिणाम की घोषणा तीन मार्च को होगी।

प्रमुख खबरें

कागज के टुकड़े जान नहीं बचाते...पाकिस्तान-तुर्की डील के बाद सऊदी पर दमकर दहाड़ा भारत का दोस्त

गड्ढों का नामकरण सामाजिक योजना (व्यंग्य)

Jharkhand paper leak: सरकार संग वार्ता बेनतीजा रही, प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान

Davis Cup में South Korea से भिड़ेगा भारत, 18-19 सितंबर को होगा मुकाबला