गुजरात निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे मोदी, विदेशी नेताओं से मिलेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2019

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार से तीन दिन की गुजरात यात्रा पर होंगे। वह वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन के नौवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन का आयोजन गांधीनगर में 18 से 20 जनवरी तक किया जा रहा है। सम्मेलन में कई देशों के कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं, लेकिन इसमें पाकिस्तान की भागीदारी नहीं होगी। राज्य सरकार और पत्र सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने मोदी की यात्रा का जो कार्यक्रम साझा किया है उसके अनुसार प्रधानमंत्री 17 से 19 जनवरी तक अपनी इस यात्रा के दौरान संघ शासित प्रदेश दादर एवं नागर हवेली की राजधानी सिलवासा भी जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: असम की जनता के जाति, माटी और भेटी की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध: सोनोवाल

भारत के प्रमुख उद्योगपतियों में मुकेश अंबानी, उदय कोटक, कुमार मंगलम बिड़ला, गोतम अदाणी, आदि गोदरेज और पंकज पटेल के भाग लेने की उम्मीद है। वैश्विक कंपनियों में से बीएएसएफ, डीपी वर्ल्ड, सुजूकी, वेनगार्ड और कुछ अन्य कंपनियों के शीर्ष अधिकारी इसमें भाग लेंगे। प्रधानमंत्री 19 जनवरी को हजीरा औद्योगिक क्षेत्र जायेंगे। हजीरा से वह सिलवासा जायेंगे जहां वह कई परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास करेंगे। इस बीच, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बताया कि इस बार गुजरात वैश्विक सम्मेलन में पाकिस्तान से कोई प्रतिनिधिमंडल भाग नहीं लेगा। 

प्रमुख खबरें

Uttarakhand में Green Energy की नई क्रांति, CM Dhami की MSSY Scheme से 3500 युवाओं को मिला Jobs

Monsoon Driving Tips: बारिश में फॉग हटाने का सही तरीका, हर ड्राइवर को पता होनी चाहिए ये ट्रिक

DGFT का बड़ा फैसला: अब Exporters के लिए EODC पाना हुआ आसान, Physical Challan की जरूरत खत्म

Red Fort पर पहली बार गूंजेगा वंदे मातरम, जानिए क्यों 80वां Independence Day युवाओं और Innovation के नाम होगा