नरेंद्र मोदी 30 मई को लेंगे प्रधानमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को राष्ट्रपति भवन में नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। उनके बाद मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी जाएगी । राष्ट्रपति भवन ने रविवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे । ’’

कोविंद ने उनसे मंत्रिपरिषद और शपथग्रहण की तिथि पर निर्णय करने के लिए भी कहा। भारतीय जनता पार्टी :भाजपा: और इसकी अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से मोदी को सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद वह (मोदी) सरकार बनाने का दावा पेश करने शनिवार रात राष्ट्रपति भवन गए थे।

इसे भी पढ़ें: इमरान खान ने की प्रधानमंत्री मोदी से बात, मिलकर काम करने की जताई इच्छा

इससे पहले दिन में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन : राजग : के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रकाश सिंह बादल, राजनाथ सिंह, नीतीश कुमार, रामविलास पासवान, सुषमा स्वराज, उद्धव ठाकरे, नितिन गडकरी, के पलानीसामी, कोनराड संगमा और नेफियू रियो शामिल थे। शिष्टमंडल ने एक पत्र राष्ट्रपति को सौंपा गया जिसमें कहा गया है कि नरेंद्र मोदी को भाजपा संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है। राजग के घटक दलों के समर्थन वाले पत्र भी राष्ट्रपति को सौंपे गए थे। गौरतलब है कि निवर्तमान मंत्रिपरिषद के मंत्रियों ने शुक्रवार रात कोविंद को अपना इस्तीफा सौंप दिया था । 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी