विपक्षी दलों में चोरी और फिर सीनाजोरी दिखाने का हो गया चलन: सिसोदिया मामले में बोले नरेंद्र सिंह तोमर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2022

बरेली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि ‘‘विपक्षी दलों में चोरी और फिर सीनाजोरी दिखाने का का चलन हो गया है।’’ बरेली के इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के दीक्षांत समारोह को संबोधित करने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह आरोप लगाया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा अपने सहयोगी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भारत रत्न दिए जाने की मांग पर टिप्पणी करते हुए तोमर ने कहा कि आप पार्टी बेवजह परेशान है, अगर कोई जांच हो रही है, तो जांच एजेंसी पर सवाल उठाना, राजनीति करना अनुचित है। उन्होंने भाजपा में सिसोदिया को लाने की कोशिश के दावे को भी असत्य और भ्रामक करार दिया।

इसे भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, मानहानि केस में असम की कोर्ट ने जारी किया समन 

उन्होंने कहा कि इसके लिए संस्थानों, विद्यार्थियों सभी को एकजुट होकर योगदान देना चाहिए। तोमर ने प्रकृति व पशुओं का रिश्ता अटूट बताते हुए कहा कि मनुष्यों के साथ-साथ पशुधन-पक्षियों की देखभाल व उनके स्वास्थ्य की चिंता करना भी हमारा कर्त्तव्य है। उन्‍होंने कहा कि पशुपालन क्षेत्र के महत्व के मद्देनजर ही प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत पशुपालन अवसंरचना कोष के रूप में 15 हजार करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का प्रावधान किया है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर