जेट एयरवेज संकट- नरेश गोयल ने छोड़ा पद, पत्‍नी अनिता भी बोर्ड से बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019

मुंबई। कर्ज संकट से जूझ रही कंपनी जेट एयरवेज के संस्थापक एवं चेयरमैन नरेश गोयल तथा उनकी पत्नी अनीता गोयल एयरलाइन के निदेशक मंडल से इस्तीफा देंगे। कंपनी ने नियामक को इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि यह निर्णय सोमवार को यहां हुई निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि नरेश गोयल और अनीता गोयल के साथ ही एतिहाद एयरवेज पीजेएससी के एक नामित सदस्य निदेशक मंडल से इस्तीफा देंगे।

कंपनी ने कहा कि उसे बैकों से तत्काल 1,500 करोड़ रुपये का वित्तपोषण मिलेगा। बैंक इस एवज में कंपनी के निदेशक मंडल में दो सदस्यों को नामित करेंगे और एयरलाइन के दैनिक परिचालन के लिये अंतरिम प्रबंधन समिति बनायी जाएगी। अबू धाबी स्थित एतिहाद की जेट एयरवेज में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है। नरेश गोयल अब कंपनी के चेयरमैन भी नहीं रहेंगे।

कंपनी के 80 से अधिक विमान परिचालन से बाहर हो चुके हैं। इनमें से 54 विमानों को लीज की किस्त नहीं चुका पाने के कारण खड़ा कर दिया गया है। कंपनी अप्रैल अंत तक कम से कम 14 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें भी निलंबित कर चुकी है।

इसे भी पढ़ें: अदीस अबाबा में हुआ था प्लेन क्रैस, भारत ने बोइंग 737 मैक्स विमानों पर लगाया प्रतिबंध

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन