MP उपचुनाव से पहले फिर नरोत्तम मिश्रा और अजय सिंह की हुई मुलाकात, बंद कमरे मे हुई लंबी चर्चा

By सुयश भट्ट | Oct 13, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले सियासी हलचल तेज होती जा रही है। दरअसल पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से बुधवार को मुलाकात की। दोनों नेताओं ने बंद कमरे में लगभग 20 से 25 मिनट तक चर्चा की है। अजय सिंह और नरोत्तम मिश्रा की बीते 20 दिन में ये दूसरी मुलाकात है।

आपको बता दें कि 24 सितंबर को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का जन्मदिन था। उस दिन गृह मंत्री उन्हें जन्मदिन की बधाई देने उनके घर पहुंच गए थे। उस दिन भी दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बात हुई थी। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद से ही राजनीतिक गलियारे में कई तरह के चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।

इसे भी पढ़ें:भक्ति और अंधविश्वास की मोह माया, जीभ काट कर माता के दरबार में पहुंची महिला 

वहीं अब 20 दिन में दूसरी मुलाकात ने इन चर्चाओं के दौर को और भी हवा दे दी है। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि नेताओं की मुलाकात को उपचुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में कुछ बड़ा होने का संकेत मान रहे हैं। वहीं दोनों नेताओं की बंद कमरे में मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। हालांकि मुलाकात पर दोनों नेताओं की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर