कांग्रेस के घर घर चलो अभियान पर नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना, कहा - इसी कारण पूरी तरह घर बैठ गई है कांग्रेस

By सुयश भट्ट | Feb 03, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस का घर घर चलो अभियान राजनैतिक मुद्दा बन गया है। प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव के बाद अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ के ‘घर चलो घर-घर चलो’ अभियान पूरी तरह कांग्रेस को घर बैठाकर ही खत्म होगा।

इसे भी पढ़ें:मुरलीधर राव के बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस को बताया म्यूजियम पार्टी 

उन्होंने कहा कि कमलनाथ पार्टी के एकमात्र ऐसे प्रदेश अध्यक्ष हैं जिनके कार्यकाल में 30 विधायकों ने पार्टी छोड़ी है। जब वे सरकार में थे तो चलो-चलो कहते थे और अब घर-घर चलो कह रहे हैं। वे पार्टी में अकेले पड़ गए हैं। 

वहीं नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के द्वारा बीजेपी को गोडसे और कांग्रेस को गांधी की पार्टी बताने पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गोडसे की बात नहीं करनी चाहिए। जिनके हाथ सिखों के खून से रंगे हो वो इस तरह की बात न करें।

इसे भी पढ़ें:उमा भारती के शराबबंदी अभियान पर कांग्रेस का तंज, कहा- कर रही है दबाब की राजनीति

इसी कड़ी में छतरपुर की घटना पर गृह मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन गेम पर एक्ट बनाने को लेकर अन्य राज्यों के एक्ट का मध्य प्रदेश सरकार अध्ययन करवा रही है। और जल्द ही एक्ट लाया जाएगा। दरअसल छतरपुर में फ्री फायर गेम को लेकर बच्चे ने अपने ही घर में की चोरी थी।

प्रमुख खबरें

Oil and Gas क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, Samudra Manthan योजना से घटेगी Import Dependence

ITC Q1 Results: आय में 28% का उछाल लेकिन Net Profit में 27% की भारी गिरावट, Cigarette Tax बना बड़ी वजह

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी