कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने जताई आपत्ति, कहा - यह इंटर स्टेट प्रोटोकॉल का उल्लंघन है

By सुयश भट्ट | Dec 30, 2021

भोपाल। महात्मा गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले धार्मिक नेता कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी को एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आपत्तिजनक करार दिया है। उन्होंने कालीचरण की गिरफ्तारी के तरीके को लेकर आपत्ति जताई और इसे संघीय मर्यादा का उल्लंघन कहा है।

इसे भी पढ़ें:MP के खजुराहो से गिरफ्तार हुए धार्मिक नेता कालीचरण महाराज 

जिसके बाद नरोत्तम मिश्रा ने उनकी  गिरफ्तारी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस के तरीके पर दिक्कत हुई है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने इंटर स्टेट प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार चाहती तो कालीचरण महाराज को नोटिस देकर भी बुला सकती थी।  इस तरह की गिरफ्तारी के तरीके को लेकर मध्य प्रदेश के डीजीपी से कहा है कि वह तत्काल छत्तीसगढ़ के डीजीपी से बात कर विरोध दर्ज कराएं और स्पष्टीकरण भी लें।

इसे भी पढ़ें:पंजाब में ओमीक्रोन से संक्रमण का पहला मामला सामने आया, नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू 

दरअसल रायपुर पुलिस को सूत्रों से सूचना मिली थी कि कालीचरण खजुराहो एक होटल में छुपे हुए है। जिसके बाद पुलिस ने होटल में दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उन्हें रायपुर लेकर रवाना हो गई है। 

हालांकि इसमें गौर करने वाली बात यह भी है कि महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला कालीचरण माहराज इतने दिनों से मध्य प्रदेश में अगर छुपा हुआ था। तो पुलिस को इसकी जरा सी भी भनक क्यों नहीं थी। 

प्रमुख खबरें

Galle Test: टीम इंडिया के सामने Playing 11 की पहेली, 3 स्पिनर या पेसर्स पर कोच Morne Morkel का बड़ा बयान

Tata Sons में बड़े बदलाव की आहट: Noel Tata के नेतृत्व में नए चेयरमैन की तलाश, Chandrasekaran ने छोड़ी कुर्सी

Oracle Job Cut: एआई में अरबों के निवेश के बीच ओरेकल में छंटनी की तैयारी, Double-Digit प्रतिशत तक कम होंगे कर्मचारी

भारत ने निभाई दोस्ती, दिल्ली में पहली बार धूम-धाम से विक्ट्री डे मनाएगा तालिबान!