खरगोन हिंसा: ओवैसी को नरोत्तम मिश्रा का जवाब, आपके सुझाव की जरूरत नहीं, कानून के दायरे में हो रही कार्रवाई

By अंकित सिंह | Apr 12, 2022

रामनवमी के दिन खरगोन में हुई हिंसा को लेकर मध्य प्रदेश सरकार सख्ती के मूड में है। रामनवमी की हिंसा को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद दंगाइयों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। इसी कड़ी में सोमवार को उनके घरों पर बुलडोजर चलाया गया। मध्य प्रदेश सरकार की कार्रवाई को लेकर विपक्ष लगातार आलोचना कर रहा है। इसी कड़ी में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी सवाल खड़े कर चुके हैं। ओवैसी के सवाल के जवाब में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साफ तौर पर कहा कि हम जो कुछ भी कर रहे हैं, वह कानून के दायरे में कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है और जो भी इससे खिलवाड़ करेगा, वो इसका नतीजा भुगतेगा। नरोत्तम मिश्रा ने साफ तौर पर कहा कि मध्यप्रदेश में पूरी तरीके से कानून का पालन किया जा रहा है। यहां ओवैसी के सुझाव की जरूरत नहीं है। दंगाइयों और अतिक्रमण के खिलाफ हो रही कार्रवाई कानून के दायरे में है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि खरगोन में पत्थर फेंके जाने पर तो ओवैस जी ने ऐतराज नहीं जताया, अब पत्थर फेंकने वालों पर कार्रवाई हो रही हो तो उनका आपत्ति जताना बताता है कि उन्हें किस बात कि पीड़ा हो रही है। वहीं मध्य प्रदेश के एक और मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि रामनवमी के जुलूस पर पथराव करने की मानसिकता कुचलेगी। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे, आरोपियों को सजा दी जाएगी और बुलडोजर की कार्रवाई जारी रहेगी। यह एक संदेश है। 

प्रमुख खबरें

Tirupati Laddu Row: तिरुपति लड्डू घी मिलावट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला गिरफ्तार

Kidney Disease: Diabetes और High BP से बढ़ता है Kidney की बीमारी का खतरा, इन बदलावों पर दें ध्यान

ठाणे में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री पर कार्रवाई, ऑटो चालक गिरफ्तार

Asian Games में Manush Shah और Manav Thakkar की जोड़ी से पदक की आस