प्रियंका गांधी के ट्वीट पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, कहा - महिला के मुंह से ऐसे वाक्य शोभा नहीं देते

By सुयश भट्ट | Feb 10, 2022

भोपाल। कर्नाटक के बाद पूरे देश हिजाब विवाद पर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने हिजाब पहनने के पक्ष में ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में ‘अंतःवस्त्र’ शब्द का इस्तेमाल किया। जिसे लेकर बीजेपी प्रियंका गांधी पर लगातार हमला कर रही है। अब मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी के बयान पर पलटवार किया है। 

इसे भी पढ़ें:ड्रेस कोड को नहीं माना जा सकता धार्मिक आजादी के अधिकार के खिलाफ, जानें इस मामले पर क्या कहते हैं विधि विशेषज्ञ 

दरअसल प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा, ‘बिकनी, घूंघट, जींस या हिजाब, यह एक महिला का अधिकार है कि वह तय करे कि क्या पहनना है।’ इस पर बीजेपी ने सवला उठाया कि स्कूल में बिकनी पहनने की बात कहां से आ गई।

इसी कड़ी में भोपाल में हिजाब पहनकर बाइक स्टंट करने पर गृह मंत्री ने कहा कि हिजाब पहनकर बाइक स्टंट करना संवेदनशील मामला है। यह वीडियो कब का है ये पता कर आगे का फैसला लिया जाएगा। इसके साथ साथ बाइक के नंबर प्लेट पर बीजेपी के निशान के आरोप पर मिश्रा ने कहा कि संवेदनशील मामलों पर कांग्रेस को राजनीति नहीं करनी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें

Finance Ministry ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल टालने और बातचीत से हल निकालने को कहा