नरोत्तम मिश्रा ने ओवैसी को बताया मुस्लिमों का भस्मासुर, कहा- नारी के अपमान को अपना सम्मान समझते हैं

By अंकित सिंह | May 24, 2022

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इन सबके बीच हाल में ही असदुद्दीन ओवैसी ने एक फेसबुक पोस्ट लिखी थी। अपने पोस्ट में असदुद्दीन ओवैसी ने लिखा था कि मुगलों से भारत के मुसलमानों का कोई रिश्ता नहीं है। लेकिन यह तो बताओ कि मुगल बादशाहों की बीवियां कौन थी? अब इसको लेकर ओवैसी लगातार मुस्लिम धर्मगुरुओं से लेकर तमाम लोगों के निशाने पर हैं। उनकी खूब आलोचना हो रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने भी ओवैसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। नरोत्तम मिश्र ने तो ओवैसी को मुस्लिमों का भस्मासुर बता दिया।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी मस्जिद मामले में बोले असदुद्दीन ओवैसी, यह दुर्भाग्यपूर्ण है स्थानीय डीएम...

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की बात ओवैसी कभी नहीं करते। ओवैसी सिर्फ मातृशक्ति और मातृभूमि के अपमान की बात करते रहते हैं। नरोत्तम मिश्र ने ओवैसी को छोटी मानसिकता के लोग बता दिया। इससे पहले असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि वह ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण से आहत हैं और 1991 के उच्चतम न्यायालय के फैसले की अनदेखी की गई है। ओवैसी ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद के मुद्दे पर बोलने पर लोग उनसे सवाल करते हैं। मैं बोलूंगा क्योंकि मैंने अपना ‘जमीर’ नहीं बेचा है, और न ही कभी ऐसा करूंगा। मैं बोलता हूं क्योंकि मैं केवल अल्लाह से डरता हूं, किसी मोदी या योगी से नहीं।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द