मेरठ में बोलें नरसिंहानंद, जेहादियों ने मेरी हत्या की कीमत लगाई

By राजीव शर्मा | Mar 07, 2022

मेरठ,हरिद्वार जेल में बंद जितेन्द्र नारायण त्यागी की रिहाई के लिए चल रही हिंदू जागरण पद यात्रा में यति नरसिंहानंद सरस्वती कैली और धीरखेड़ा पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे हिंदू धर्म को जागरूक कर ,रहे हैं। कुछ जेहादियों ने उनकी हत्या के लिए एक हजार करोड़ रुपए की कीमत लगाई है।

रविवार को कैली गांव से दिव्यांग साधुओं की पदयात्रा दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसमें महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती का लोगों ने स्वागत किया। यति नरसिंहानंद ने कहा कि वे हिन्दू धर्म की लड़ाई लड़ रहे है। चेतावनी दी कि वे पदयात्रा में दिल्ली तक चलेंगे। अगर बीच में सरकार ने जितेन्द्र नारायण त्यागी की रिहाई कर दी तो वे आंदोलन समाप्त कर देंगे, अन्यथा दिल्ली में राजघाट पर पहुंचकर अनशन करेंगे। जेल भेजने पर उन्होंने भाजपा सरकार पर नाराजगी जताई। हालांकि उन्होंने योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की। 


कौन हैं यति नरसिंहानंद सरस्वती?

यति नरसिंहानंद सरस्वती गाजियाबाद में शिव शक्ति धाम डासना देवी मंदिर के महंत हैं। उन्हें अखिल भारतीय संत परिषद का राष्ट्रीय संयोजक भी बताया जाता है। उनकी शिक्षा रूस में हुई है। इसके अलावा मॉस्को, लंदन समेत कई जगहों पर काम किया है। वे हिंदू स्वाभिमान संस्था चलाते हैं।बीते वर्ष मंदिर में मुस्लिम नाबालिग द्वारा मंदिर में पानी पीने पर उसकी पिटाई का मामला सामने आया था। इसके बाद ही अचानक यति नरसिंहानंद सुर्खियों में आए।

प्रमुख खबरें

शादी के बाद Partner क्यों बदलने लगता है? Relationship Experts ने खोला ये बड़ा राज

Commerce Secretary का बड़ा बयान, New Tariff Structure के बाद ही India-US Trade Deal पर लगेगी मुहर

IPL 2026 से पहले RR के वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान, बोले- Team को Trophy जिताना लक्ष्य है

Mirpur ODI में DRS पर मचा बवाल, Pakistan का आरोप- Big Screen पर रिप्ले देख Bangladesh ने लिया रिव्यू