अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के बाद लौटे नासा के अंतरिक्ष यात्री अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2024

अंतरिक्ष स्टेशन पर लगभग आठ महीने तक रहने के बाद लौटे नासा के एक अंतरिक्ष यात्री को अज्ञात चिकित्सा समस्या के कारण अस्पताल ले जाया गया। अंतरिक्ष एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अंतरिक्ष यान के उतरने के तुरंत बाद, नासा ने कहा कि उसके एक अंतरिक्ष यात्री को “चिकित्सा संबंधी समस्या” हो गई है और एहतियात के तौर पर चालक दल को फ्लोरिडा के पेंसाकोला के एक अस्पताल में ले जाया गया है।

अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में कहा कि अंतरिक्ष यात्री की हालत स्थिर है और उसे “एहतियाती उपाय” के तौर पर अस्पताल में रखा गया है। अन्य अंतरिक्ष यात्री ह्यूस्टन लौट गये हैं। कई महीनों तक भारहीनता की स्थिति में रहने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल पुनः समायोजित होने में कई दिन या सप्ताह भी लग सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi State Cancer Institute में जरूरी दवाओं की खरीद शुरू, 90 फीसदी स्टॉक उपलब्ध

BJP मुख्यालय में 8 देशों के राजनयिकों से मिले Nitin Nabin, संगठनात्मक ढांचे और सेवा अभियान की दी जानकारी

Saudi Arabia पर Houthi विद्रोहियों के हमले, सेना ने नाकाम की छह मिसाइलें

Revanth Reddy को मिलेगा आर्यदान मोहम्मद-2026 बेस्ट पब्लिक सर्वेंट अवॉर्ड