'मैं उर्वशी को नहीं जानता', अपने बयान के बाद बदले नसीम शाह, एक्ट्रेस को इंस्टा पर किया फॉलो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 13, 2022

एशिया कप के दौरान उर्वशी रौतेला को काफी ट्रोल किया गया है। पहले उर्वशी और भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ अफेयर को लेकर चर्चा का विषय रहीं हैं लेकिन अब कहानी पूरी तरह बदल चुकी है। 

वहीं, अब सोशल मीडिया पर नसीम शाह की फॉलोयिंग लिस्ट के स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें पाकिस्तानी गेंदबाज ने एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को फॉलो किया है। हालांकि, कुछ देर बाद उन्होने अनफॉलो भी कर दिया है। 

नसीम शाह ने दिया था तीखा बयान

उर्वशी को लेकर नसीम शाह ने कहा था कि, "ऐसा कोई प्लान नहीं है। मुझे स्माइल तो आपके सवाल पर आ रही है क्योंकि मुझे तो इस बारे में कुछ पता ही नहीं है कि उर्वशी कौन हैं, क्या हैं। कुछ पता नहीं है वे किस तरह के वीडियो शेयर करती हैं। मेरा इस तरह का कोई प्लान नहीं है। मेरा फोकस क्रिकेट पर है, मुझे अभी बस अच्छी क्रिकेट खेलनी है।"

इस बयान के बाद भी नसीम ने एक्ट्रेस को फॉलो किया है, जिसके बाद तेज गेंदबाज को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी