लाउडस्पीकर विवाद के बीच नासिक के कमिश्नर का बड़ा आदेश, अजान के वक्त नहीं बजा सकेंगे हनुमान चालीसा

By अभिनय आकाश | Apr 18, 2022

राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने सोमवार, 18 अप्रैल को कहा कि महाराष्ट्र में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की अनुमति केवल पूर्व अनुमति से ही दी जाएगी। प्रदेश सरकार की तरफ से ये फैसला महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे द्वारा 3 मई तक मस्जिदों के ऊपर से लाउडस्पीकर हटाने के अल्टीमेटम के बाद आया है। राज ठाकरे ने कहा था कि यदि सरकार तक मस्जिदों के ऊपर से लाउडस्पीकर हटाने में विफल रही, तो मस्जिदों के बाहर हनुमान चालीसा बजायी जाएगी। वहीं अब नासिक पुलिस कमिश्नर की तरफ से एक बड़ा आदेश जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें: अब वाराणसी में अजान के वक्त हनुमान चालीसा का पाठ, लोगों के घरों पर लगाए गए लाउडस्पीकर

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से लाउडस्पीकर को लेकर प्रदेश की सियासत काफी गरम है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे की तरफ से 3 मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को हटाने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा नहीं करके की सूरत में लाउडस्पीकर से मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाने की चेतावनी भी राज ठाकरे की तरफ से दी गई।  

प्रमुख खबरें

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा