Nashik Earthquake: नासिक में महसूस हुए 4.3 तीव्रता के झटके, मकानों की दीवारों में पड़ीं दरारें

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 09, 2026

नासिक, नौ अगस्त महाराष्ट्र के नासिक में हल्का भूकंप आने के बाद कई इलाकों में झटके महसूस किए गए जिससे जिले के कुछ स्थानों पर मकानों में दरारें पड़ गईं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

नासिक शहर के कुछ हिस्सों के अलावा जिले की सुरगाणा, कलवण, देवला, चांदवड, पेठ, दिंडोरी एवं निफाड तहसीलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए और लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि सुरगाणा तहसील के भादर और दिंडोरी तहसील के नानाशी में कुछ मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गईं। उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि इलाके में बांधों का भी निरीक्षण किया गया, लेकिन उनमें कोई नुकसान नहीं पाया गया। जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने कहा, ‘‘लोगों को डरने की जरूरत नहीं है और न ही उन्हें किसी अफवाह पर विश्वास करना चाहिए। हालांकि, सभी को सतर्क रहना चाहिए और सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतनी चाहिए।’’ इससे पहले जिले में 25 से 28 जुलाई के बीच और छह अगस्त को भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे।

प्रमुख खबरें

Facebook और X पर एंटी नेशनल कंटेंट हटाने की मांग खारिज, Supreme Court का दखल से इनकार

Heart of the Beast Movie Review | अलास्का के खूंखार जंगल में ब्रैड पिट और उनके वफादार कुत्ते का साहसिक थ्रिलर

दिल्ली, हरियाणा, बिहार और पश्चिम बंगाल में क्या फिर से होंगे चुनाव? EC वाले खुलासे के बीच केजरीवाल ने कर दी गजब की मांग

देशद्रोह का काम किया, इंसाफ होगा, EC पर खुलासे को लेकर राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर जानें क्या कहा?