नासिक पुलिस कमिश्नर दीपक पांडेय का हुआ तबादला, अजान के वक्त हनुमान चालीसा पर रोक का दिया था फैसला

By अभिनय आकाश | Apr 21, 2022

पिछले कई दिनों से लाउडस्पीकर को लेकर प्रदेश की सियासत काफी गरम है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे की तरफ से 3 मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को हटाने का अल्टीमेटम दिया तो वहीं महाराष्ट्र सरकार के  गृह विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए किसी भी धार्मिक स्थल पर बिना अनुमति लाउडस्पीकर लगाने पर रोक लगा दी। वहीं सत्ताधारी पार्टी शिवसेना के नेता संजय राउत की तरफ से लाउडस्पीकर को लेकर एक केंद्रीय मसौदा लागू करने की बात कही गई है। लेकिन आपको बीते दिनों का नासिक के कमश्नर की तरफ से जारी किया गया फरमान याद होगा। जब कहा गया कि अज़ान से पहले और बाद में 15 मिनट तक लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा या भजन न बजाने का आदेश दिया था। अब खबर है कि महाराष्ट्र सरकार की तरफ से अधिकारियों के तबादले वाली लिस्ट में ये आदेश देने वाले कमिश्नर दीपक पांडेय का भी नाम शामिल है।

इसे भी पढ़ें: अठावले बोले- महाराष्ट्र में नहीं होनी चाहिए लाउडस्पीकर की राजनीति, राज ठाकरे की भूमिका का करेंगे विरोध

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से लाउडस्पीकर को लेकर प्रदेश की सियासत काफी गरम है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे की तरफ से 3 मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को हटाने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा नहीं करके की सूरत में लाउडस्पीकर से मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा बजाने की चेतावनी भी राज ठाकरे की तरफ से दी गई।  

प्रमुख खबरें

India Wins First Shooting Gold | आखिरी समय में लिए गए फ़ैसले ने पटल दी बाजी... कमलजीत और सुरुचि ने शूटिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड

Congress का PM Modi पर आरोप, 2024 के बाद SSR रोककर Gen-Z के वोटिंग अधिकार को किया प्रभावित

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10m Air Pistol में जीता Gold

भारत के साथ संबंध बेहतरीन, राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच व्यावहारिक रुख अपना रहा Nepal: शिशिर खनाल