UP के सभी मदरसों में आज से गाया जाएगा राष्ट्रगान, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को जारी किया गया पत्र

By अभिनय आकाश | May 12, 2022

रमजान की छुट्टी के बाद खुल रहे सभी मदरसों में राष्ट्रगान गाया जाएगा। आज से राज्य के मान्यता प्राप्त अनुदानित, गैर अनुदानित मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया। इससे संबंधित आदेश भी जारी हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से बड़ा आदेश जारी होने के बाद से आज यानी 12 मई से प्रदेश के सभी मदरसों में राष्ट्रान गाया जाएगा। सभी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को इस बाबत पत्र भी जारी किया जा चुका है। रमजान की छुट्टियों के बाद आज से मदरसों में कक्षाएं शुरू हो रही हैं। 14 मई से मदरसा बोर्ड में परीक्षाएं भी हैं। 

प्रमुख खबरें

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Rosemary Oil vs Minoxidil: बालों की ग्रोथ में क्या सच में असरदार है रोजमेरी तेल

1996 हिंसा मामला: Shabir Ahmad Shah की जमानत याचिका जम्मू NIA Court ने ठुकराई

EC के खिलाफ धरने पर High Drama: Rahul Gandhi हिरासत में, सड़क पर लेटीं Priyanka Gandhi