राष्ट्रीय पुरस्कार कला और सिनेमा के प्रति मेरे समर्पण को मान्यता : रानी मुखर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2025

 बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में दमदार अभिनय के लिए शुक्रवार को अपने करियर का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। रानी ने कहा कि यह पुरस्कार न केवल उनके तीन दशक के फिल्मी करियर को, बल्कि कला और सिनेमा के प्रति उनके समर्पण को मिली मान्यता का प्रमाण है।

रानी ने कहा, ‘‘मेरे लिए यह पुरस्कार मेरे 30 वर्षों के करियर, कला के प्रति मेरे समर्पण, जिसके साथ मैं गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस करती हूं, और सिनेमा तथा हमारे इस खूबसूरत फिल्म उद्योग के प्रति मेरे जुनून को मिली मान्यता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस उपलब्धि को फिल्म की पूरी टीम, मेरे निर्माता निखिल आडवाणी, मोनिशा और मधु, मेरी निर्देशक आशिमा छिब्बर और उन सभी लोगों के साथ साझा करती हूं, जिन्होंने मातृत्व की ताकत का जश्न मनाने वाली इस खास फिल्म पर काम किया।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार

Banking Jobs 2024: इंडियन बैंक में 2500 पदों पर होगी भर्ती, 100 नई Branches खोलकर बैंक बढ़ाएगा अपनी मौजूदगी

उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से दिया इस्तीफा