National Capital की हवा बेहद खराब, न्यूनतम तापमान सामान्य से कम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2025

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को वायु गुणवत्ता एक बार फिर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई और इस दौरान समग्र वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) 301 दर्ज की गई। लगातार 24 दिनों तक बेहद खराब और अक्सर गंभीर श्रेणी के करीब रहने के बाद रविवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ था और तब एक्यूआई 279 दर्ज किया गया था जो खराब की श्रेणी में आता है।

हालांकि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के 38 निगरानी केंद्रों में से 24 में वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि शेष 14 में यह स्तर खराब श्रेणी में बना हुआ है। इस बीच ठंड भी बढ़ने लगी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 4.6 डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सीपीसीबी मानकों के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51-100 को संतोषजनक , 101-200 को मध्यम , 201-300 को खराब , 301-400 को बेहद खराब और 401-500 को गंभीर माना जाता है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Karachi Firing: पाकिस्तान का कराची शहर गोलियों से दहला, 4 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

बहुत हो चुका, अब दुनिया देखेगी PM Modi की कूटनीति, 40 से 50 देशों के राष्ट्राध्यक्ष अगले हफ्ते आ रहे हैं दिल्ली

Israel में Crime Wave का कहर, 12 घंटे के अंदर 5 Arab नागरिकों की गोली मारकर निर्मम हत्या

Bangladesh Election में वोटों की गिनती के बीच हंगामा, BNP ने मांगे जल्द नतीजे, Jamaat ने लगाए आरोप