दुनिया भर में 7 जून को मनाया जाता है नेशनल चॉकलेट आइसक्रीम डे

By प्रज्ञा पाण्डेय | Jun 07, 2019

गर्मी में आइसक्रीम किसे पसंद नहीं होगी और वह वो भी अगर चॉकलेट फ्लेवर की हो तो मजा दुगुना हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर साल 7 जून को नेशनल चॉकलेट आइसक्रीम डे मनाया जाता है। तो आइए हम आपको नेशनल चॉकलेट आइसक्रीम डे के बारे में बताते हैं। 

कैसे बनाएं चॉकलेट आइसक्रीम

चॉकलेट आइसक्रीम बनाने के लिए कोको पाउडर को अंडे, क्रीम, वेनिला और चीनी के साथ मिलाया जाता है। कोको पाउडर वह है जो आइसक्रीम को भूरा रंग देता है। अन्य स्वाद, जैसे ट्रिपल चॉकलेट चंक बनाने में चॉकलेट आइसक्रीम का इस्तेमाल करते हैं।

इसे भी पढ़ें: पर्यावरण संरक्षण की सिर्फ बातें ही करते हैं हम, धरातल पर बहुत कुछ किया जाना बाकी है

जाने चॉकलेट आइसक्रीम की हिस्ट्री

क्या आप जानते हैं कि पीने वाले पदार्थों में सबसे पहले किसे बनाया था आपने सही सुना - पेय पदार्थों के बाद सबसे पहले आइसक्रीम का स्वाद लिया गया था, इसलिए चॉकलेट स्वाभाविक रूप से वेनिला से पहले आती थी क्योंकि 17 वीं शताब्दी के यूरोप में हॉट चॉकलेट बहुत पापुलर थी। वास्तव में, पहला फ्रोजन चॉकलेट नुस्खा 1692 नेपल्स में "द मॉडर्न स्टीवर्ड" बुक में छापा गया था, और बाद में चॉकलेट आइसक्रीम ने यूएस में अपनी राह बना ली । 

कुछ यूं मनाएं नेशनल चॉकलेट आइसक्रीम डे

पुराने जमाने के आइसक्रीम पार्लर में जाएं

अगर आप पुराने तरीके से नेशनल चॉकलेट आइसक्रीम दिवस मनाना चाह रहे हैं, तो अपने पास के लोकल आइसक्रीम पार्लर या डिनर पर जाएं और एक मिल्कशेक ऑर्डर करें। जिस भी फ्लेवर का चॉकलेट खाना चाहते हैं, पार्लर में खाएं जो आपको 60 साल पहले ले जाएगा।

टॉपिंग पर लोड करें

आपकी आइसक्रीम को चॉकलेट का मजा दुगुना बनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसे अपने पसंदीदा कैंडी बार के टुकड़े के साथ कवर करें या चॉकलेट सॉस में डुबोएं। अब चॉकलेट का दोगुना लें। 

इसे भी पढ़ें: बर्गर तो पसंद होगा ही ! आइए जानते हैं कुछ रोचक बातें हैम्बर्गर डे के बारे में

हम नेशनल चॉकलेट आइसक्रीम डे से क्यों प्यार करते हैं

चॉकलेट + आइसक्रीम = अद्भुत

इस आइक्रीम को खाने से बेहतरीन एहसास होता है इसलिए सभी लोग नेशनल चॉकलेट आइसक्रीम डे मनाना पसंद करते हैं।

उदासी कम करता है

अगर आप उदास हैं या आपका मूड खराब है तो चाकलेट आइसक्रीम खाएं इससे आपको अच्छा लगेगा।

हम फिर से बच्चे बन जाते हैं

आइसक्रीम काउंटर पर अपने पसंदीदा चॉकलेट स्कूप को बाहर निकालने के लिए आइसक्रीम ट्रक का पीछा करने या उसके पास खड़े होने के बारे में सोचें। चॉकलेट आइसक्रीम अपने क्लासिक और अच्छे स्वाद के कारण पुरानी याद दिलाता है।


चॉकलेट आइसक्रीम डे के बारे में जानें

चॉकलेट आइसक्रीम डे की सही जानकारी नहीं है। वेनिला को आइसक्रीम का सबसे लोकप्रिय स्वाद माना जाता है, लेकिन जब से 1692 में इटालियंस ने हॉट चॉकलेट को फ्रीज किया है, चॉकलेट मजेदार हो गया है। बेहतरीन आइसक्रीम की अधिक ब्रिकी के लिए किसी आइसक्रीम बनाने वाले ने ही नेशनल चॉकलेट आइसक्रीम डे मनाने की शुरुआत की होगी। 

प्रज्ञा पाण्डेय

प्रमुख खबरें

जमीन बेचकर बेटे को बनाया Cricketer, Bihar के Vaibhav Suryavanshi की Team India तक की संघर्ष गाथा

World Cup 2026 पर विवादों का साया, अब Lionel Messi की Private जानकारी लीक होने से मचा हड़कंप

Mohammed Siraj को क्यों दिया गया आराम, आंकड़ों ने बताई भारतीय टीम की बड़ी रणनीति

USA ने तोड़ा FIFA World Cup का सपना, घर लौटे Omar Artan का हुआ हीरो जैसा ग्रैंड वेलकम