कंगना के बचाव में उतरा राष्ट्रीय महिला आयोग, शिवसेना विधायक को गिरफ्तार करने की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शु्क्रवार को शिवसेना के उस विधायक की गिरफ्तारी की पैरवी की जिन्होंने अभिनेत्री कंगना रनौत को कथित तौर पर धमकी दी है। शिवसेना विधायक प्रदीप सरनाईक द्वारा कंगना को कथित तौर पर धमकी देने के मामले का हवाला देते हुए रेखा ने कहा कि उन्होंने इसका संज्ञान लिया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मुबई पुलिस आयुक्त, उन्हें (विधायक) तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’’ बाद में मुंबई के पुलिस आयुक्त एसके जायसवाल को भेजे पत्र में रेखा शर्मा ने कहा कि जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा एक महिला को ‘धमकी देने’ का महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश