J&K में नेशनल कॉन्फ्रेंस की मांग, लोकसभा के साथ कराएं जाएं विधानसभा चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2019

जम्मू। जम्मू कश्मीर में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव कराने की मांग करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने मंगलवार को कहा कि सिर्फ निर्वाचित सरकार ही राज्य को नाज़ुक हालत और अनिश्चितता से बाहर ला सकती है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एम के योगी ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘हम चाहते हैं कि जम्मू कश्मीर में जितनी जल्दी मुमकिन हो, उतनी जल्दी चुनाव कराएं जाएं। हम चुनाव आयोग से गुजारिश करते हैं कि वह इस बाबत फैसला करें।’

इसे भी पढ़ें : NC के सत्ता में रहते जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे के साथ नहीं हुई छेड़छाड़

उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस समेत अधिकतर सियासी पार्टियां लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव कराने की पक्षधर हैं। योगी ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सरकार ही राज्य में शांति और स्थिरता ला सकती है और उसे नाज़ुक हालत तथा अनिश्चितता से बाहर निकाल सकती है।

प्रमुख खबरें

Explained | क्या भारत बनेगा नया युद्ध क्षेत्र? Sri Lanka के पास अमेरिकी सबमरीन का साइलेंट अटैक! कोच्चि पहुंचा ईरानी जंगी जहाज़

BJP-RSS Coordination Meeting | कानपुर में Yogi Adityanath और RSS की महापंचायत, संगठन और सरकार के बीच तालमेल का नया ब्लूप्रिंट तैयार

Nepal General Election 2026 | नेपाल में बालेन क्रांति! पुराने दिग्गजों का सूपड़ा साफ, Gen Z की पसंद RSP ऐतिहासिक जीत की ओर

परिवारवाद के घोर विरोधी Nitish Kumar का बड़ा फैसला! बेटे Nishant Kumar के हाथ में सौंपी JDU की कमान, बनेंगे बिहार के अगले उपमुख्यमंत्री