National Doctor's Day 2025:: हर साल 01 जुलाई को मनाया जाता है नेशनल डॉक्टर्स डे, जानिए इतिहास और महत्व

By अनन्या मिश्रा | Jul 01, 2025

हर साल 01 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। यह दिन डॉक्टरों के अथक प्रयासों, निस्वार्थ समर्पण और समाज के प्रति उनकी अमूल्य सेवाओं की सराहना के लिए मनाया जाता है। हमारे समाज में डॉक्टर्स को भगवान का दर्जा दिया गया है। इसलिए यह दिन न सिर्फ उनकी मेहनत को सराहता है, बल्कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की चुनौतियों और प्रगति पर चर्चा का भी अवसर प्रदान करता है। तो आइए जानते हैं नेशनल डॉक्टर्स डे का इतिहास, महत्व और थीम के बारे में...

महत्व

इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा को सम्मानित करना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि डॉक्टर्स हमेशा मरीजों के इलाज के लिए तटस्थ खड़े रहते हैं। खासकर कोविड 19 महामारी के दौरान डॉक्टरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लाखों लोगों को जिंदगी देने काम किया था। यह दिन स्वास्थ्य सेवा में सुधार, मेडिकल एजुकेशन को बढ़ावा देने और डॉक्टरों की भलाई के लिए जागरुकता बढ़ाने का मौका है।

थीम

बता दें कि इस साल की थीम "मुखौटे के पीछे: उपचार करने वालों को कौन ठीक करता है?" रखी गई है।

प्रमुख खबरें

श्रीलंका क्रिकेट में उथल-पुथल, शम्मी सिल्वा के साथ पूरे बोर्ड ने दिया इस्तीफा

हरदोई से PM Modi का बड़ा ऐलान- BJP 5 राज्यों में बनाएगी जीत की Hat-trick

Bengal Election में भारी बवाल: Suvendu Adhikari को TMC कार्यकर्ताओं ने घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

हैलोवीन से पहले दहलाने आ रही है Verity! Anne Hathaway और Dakota Johnson की थ्रिलर का रोंगटे खड़े कर देने वाला टीज़र आउट