राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित करेगीः गोविन्द सिंह ठाकुर

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 15, 2021

शिमला ।  शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने में अग्रणी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों को व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में राज्य के 240 और विद्यालयों में छठीं, सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियांे को व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में विभिन्न हितधारकों के साथ कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के समग्र विकास के लिए सार्थक कदम उठा रही

उन्होंने कहा कि उर्दू और पंजाबी की शिक्षा अर्जित करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए प्रदेश के कुछ विद्यालयों में इन विषयों के अध्यापक उपलब्ध करवाए जाएंगे। आधुनिक समय में योग के महत्व को ध्यान में रखते हुए क्लस्टर विद्यालयों में योग शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। विद्यार्थियों की काउंसलिंग के लिए मनोविज्ञान और अन्य विषयों सम्बन्धी अध्यापकों को डाइट के अन्तर्गत विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रदेश के शिक्षक वर्ग को स्टार योजना के अन्तर्गत लीडरशिप टेªनिंग प्रदान की जाएगी।   

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के महाविद्यालयों में प्रतिनियुक्ति सम्बन्धी समस्या को देखते हुए डिजिटल तकनीक के माध्यम से दूर-दराज में स्थित विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को आॅनलाइन माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय स्तर पर ई-रिर्सोस तैयार किए जाएंगे जिन्हें विद्यार्थियों के लिए स्वयं जैसे आॅनलाइन मंचों पर उपलब्ध करवाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: विधानसभा उपाध्यक्ष ने अग्निकांड से असामयिक मृत्यु पर जताया गहरा शोक पुलिस को जांच के भी दिए निर्देश

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. सुरेश कुमार सोनी ने शैक्षणिक सत्र-2021-22 के लिए तीसरी, पांचवीं, आठवीं, नवीं से बारहवीं कक्षा की परीक्षा तथा मूल्यांक सम्बन्धी प्रारूप प्रस्तुत किया। सचिव शिक्षा राजीव शर्मा, निदेशक उच्चत्तर शिक्षा डाॅ. अमरजीत शर्मा, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा डाॅ. पंकज ललित सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

    

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार