अमेरिका में नेशनल इमरजेंसी की घोषणा, ट्रंप ने किया वीटो का इस्तेमाल

By अभिनय आकाश | Mar 28, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में नेशनल इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है। बता दें कि पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी की वजह से एयरपोर्ट्स पर सुरक्षाकर्मियों की भारी कमी हो गई है। इसकी वजह से हवाई अड्डों पर अफरातफरी का आलम है। इसे दूर करने के लिए ट्रंप ने होमलैंड सिक्योरिटी को निर्देश दिया है कि वे बिना किसी देरी टीएसए अधिकारियों को उनकी रुकी हुई सैलरी का भुगतान करें। इससे पहले अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन सांसदों ने शुक्रवार को छ सप्ताह से जारी आंशिक सरकारी कामकाज ठप को खत्म करने के लिए सीनेट की ओर से प्रस्तावित द्विदलीय समझौता खारिज कर दिया। इससे गतिरोध और बढ़ गया है जिसके कारण विंटर वेकेशन के मौसम में अमेरिकी हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। इस गतिरोध के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आपातकाल घोषित कर दिया है और टीएसए को अपने हवाई अड्डे पर तैनात सुरक्षा अधिकारियों को वेतन देना शुरू करने का निर्देश दिया है। 

इसे भी पढ़ें: Iran के लिए दिन-रात आंसू बहाने वाले कश्मीरी नेताओं ने कभी पंडितों के साथ क्यों नहीं दिखाई हमदर्दी?

इस हालत में हजारों अधिकारियों ने काम पर आना बंद कर दिया। कुछ ने अपनी बीमारी का बहाना बनाया और तकरीबन 500 से ज्यादा कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया। न्यूयॉर्क के जेएफके और अटलांटा जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को सुरक्षा जांच के लिए चार-चार घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। इमरजेंसी जैसे हालात को देखते हुए ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाया और नेशनल इमरजेंसी के वीटों का इस्तेमाल किया है। उनका दावा है कि इससे सीधे सैलरी का भुगतान का रास्ता साफ होगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ताजा बयान में इस पूरे संकट के लिए विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि डेमोक्रेट्स जानबूझकर होमलैंड सिक्योरिटी की फंडिंग रोक रहे हैं ताकि हमारी इमीग्रेशन पॉलिसी कमजोर की जा सके। ट्रंप ने ट्रुप सोशल पर लिखा डेमोक्रेट्स ने लापरवाही से एक असली नेशनल क्राइसिस पैदा कर दी है। 

प्रमुख खबरें

सीएमआरएल रिश्वत मामला: सिर्फ ED के कहने पर FIR दर्ज नहीं कर सकती सरकार, बोले रमेश चेन्निथला

OpenAI ने रोकी नए AI Models की ट्रेनिंग, अनियंत्रित व्यवहार के बाद उठाया कदम

बंगाल में SIR से 27 लाख नाम कटने पर Suvendu Adhikari ने Mamata Banerjee को ठहराया जिम्मेदार

Sambhal में भड़काऊ बयानबाजी पर चार नेताओं को नोटिस, कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेशी