National Herald Case: हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस को क्यों दी आत्मचिंतन करने की सलाह?

By अंकित सिंह | Apr 17, 2025

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट को लेकर सियासत तेज है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जब ईडी ने चार्जशीट दाखिल की, तो कांग्रेस के लोगों ने बयान देना शुरू कर दिया कि यह राजनीतिक प्रतिशोध है। मैं उन्हें आत्मचिंतन करने की सलाह देना चाहूंगा, क्योंकि वे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को गुमराह कर रहे हैं। पुरी ने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: National Herald Case: ED की चार्जशीट पर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, ये सब BJP के इशारे पर हो रहा है

पुरी ने कहा कि 2014 से ये केस कभी किसी कोर्ट में जाता है, कभी किसी और कोर्ट में। कांग्रेस अपने वकीलों के माध्यम से इस केस को विलंब और पटरी से उतारने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब ईडी ने आरोप दायर किए, तो कांग्रेस नेताओं ने नेशनल हेराल्ड घोटाले को राजनीतिक प्रतिशोध का मामला बताते हुए इस पर नाराजगी जताई। मेरी उन्हें बस यही सलाह है कि वे आत्मनिरीक्षण के लिए कुछ समय निकालें। ईडी की मौजूदा जांच कोई नई बात नहीं है - यह 2012-2013 में शुरू हुए एक मामले से उपजी है, जो केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने से बहुत पहले की बात है।

प्रमुख खबरें

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें

Finance Ministry ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल टालने और बातचीत से हल निकालने को कहा

Iranian Airlines के Flight संचालन पर गहराएगा संकट, US प्रतिबंधों पर China से बातचीत जारी