By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 18, 2026
‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
प्रादे163 गोवा दूसरी लीड राहुल मोदी, शाह और सीईसी ज्ञानेश कुमार को ‘वोट चोरी’ का खामियाजा भुगतना पड़ेगा: राहुल गांधी मडगांव (गोवा), कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर्दे के पीछे से ‘वोट चोरी’ की योजना बनाते हैं, गृह मंत्री अमित शाह इसे अमलीजामा पहनाते हैं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार इसे अंजाम देते हैं।
दि37 रीजीजू विपक्ष फ्रांस और बांग्लादेश जैसी हिंसा फैलाने के लिए भारत विरोधी गिरोहों ने रची साजिश : रीजीजू नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने रविवार को आरोप लगाया कि ‘‘भारत विरोधी गिरोहों और कुछ नेताओं’’ ने युवाओं को भड़काने तथा सड़कों पर हिंसा फैलाने की यहां ठीक वैसी ‘‘साजिश’’ रची, जैसी पहले फ्रांस एवं बांग्लादेश की हिंसक घटनाओं के लिए रची गयी थी।
प्रादे125 मप्र दूसरी लीड मंदिर हादसा ग्वालियर ट्रक हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई, नौ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई ग्वालियर/भोपाल, मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में शनिवार देर रात नवरात्र की पूजा के लिए मंदिर के बाहर एकत्र हुए श्रद्धालुओं की भीड़ को तेज रफ्तार एक ट्रक ने कुचल दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे136 बंगाल भगदड़ दूसरी लीड शुभेंदु पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा पंडालों में वीआईपी प्रवेश द्वार समाप्त करने के संकेत दिये कोलकाता, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि सरकार दुर्गा पूजा पंडालों में वीआईपी प्रवेश द्वार बनाने की परंपरा खत्म करने को अनिवार्य कर सकती है।
दि47 कॉजपा नेता सुनवाई कॉजपा नेताओं की रिहाई में देरी, चार जमानतदारों की गारंटी खारिज किेये जाने का आरोप नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत पर सुनवाई में देरी हुई, क्योंकि विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) तय समय पर नहीं पहुंच सके। कार्यकर्ता रत्ना सिंह ने रविवार को यह आरोप लगाते हुए कहा कि चार जमानतदारों की गारंटी भी अस्पष्ट कारणों से खारिज कर दी गयी।
प्रादे149 पंजाब दुर्घटना मौत पंजाब के संगरूर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पांच मजदूरों की मौत; कई घायल चंडीगढ़, पंजाब के संगरूर जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पांच मजदूरों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे155 कश्मीर महिला लीड खुफिया जम्मू-कश्मीर: जासूसी गतिविधियों के आरोप में सेना के अधिकारी की पत्नी पर मामला दर्ज जम्मू, जम्मू में एक सेना अधिकारी की पत्नी के खिलाफ जासूसी से जुड़ी गतिविधियों के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने चीनी खुफिया एजेंट के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर विश्लेषणात्मक दस्तावेज तैयार करने के लिए चैटजीपीटी और क्लाउड जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) टूल्स का इस्तेमाल किया।
प्रादे121 झारखंड चिकित्सक काम बहिष्कार झारखंड में चिकित्सक संगठनों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार टाला रांची, झारखंड में सरकार से आश्वासन मिलने के बाद चिकित्सक संगठनों ने 22 अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार को रविवार को स्थगित कर दिया।
वि25 फ्रांस प्रदर्शन लीड गिरफ्तार विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसक झड़प, लूटपाट के सिलसिले में 1,800 लोग गिरफ्तार : फ्रांस पुलिस पेरिस, फ्रांस में जीवनयापन की बढ़ती लागत और स्कूलों की खराब स्थिति के विरोध में शनिवार को बड़े पैमाने पर हुए राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ हिंसक झड़प और लूटपाट एवं आगजनी की घटनाओं के सिलसिले में कम से कम 1,800 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अर्थ32 निर्यात वृद्धि अप्रैल-अगस्त में भारत का निर्यात बढ़ा, अफ्रीका और आसियान में सबसे तेज वृद्धि नयी दिल्ली, बाजारों में विविधता लाने की पहल के असर से चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अगस्त अवधि के दौरान अफ्रीका, आसियान और पूर्वोत्तर एशिया समेत विभिन्न क्षेत्रों में भारत के वस्तु निर्यात में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
खेल22 खेल कुश्ती अंडर-23 विश्व भारत जसकरण और चंदरमोहन अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के कांस्य पदक के मुकाबले में लास वेगास, जसकरण सिंह और चंदरमोहन ने लास वेगास में चल रही अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अपने-अपने भार वर्ग के कांस्य पदक मुकाबलों में जगह बनाई जबकि रोहित और शिवम रेपेचेज के जरिए पदक की दौड़ में बने हुए हैं।