कोविड-19 रोधी टीकों की कीमतों में एकरूपता के लिए केंद्र बनाए राष्ट्रीय नीति : मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2021

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से कोविड-19 रोधी टीकों की कीमतों में एकरूपता रखने के लिए एक राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग की। बसपा प्रमुख ने शुक्रवार को एक ट्वीट के जरिये अपनी मांग रखी। उन्होंने ट्वीट में कहा, देश में कोरोना वायरस रोधी टीके की कीमत केन्द्र, राज्य सरकार और निजी अस्पतालों के लिए एक समान नहीं होकर इसकी कीमत अलग-अलग निर्धारित करने के मामले में भारत सरकार को दखल देने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: उद्योग पुनरुद्धार की राह पर, विनिवेश सहित अन्य बजट प्रस्ताव पटरी पर : सीतारमण

गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 रोधी टीके की कीमत राज्य सरकारों के लिए 400 रुपये प्रति खुराक तथा निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक होगी।

प्रमुख खबरें

Pakistan में अगले साल आयोजित होंगे South Asian Games, 3 से 11 अप्रैल तक होगा मुकाबला

Nepal Flood के बाद UP के महराजगंज और कुशीनगर में अलर्ट जारी, नदियों की निगरानी बढ़ी

HFT सेक्टर में Talent War: भारतीय छात्रों को 2 महीने की Training के लिए 60 लाख रुपये का बंपर Offer

Delhi Lakshmi Yojana के तहत 4190 महिलाओं को मिले स्वीकृति पत्र, हर माह मिलेंगे ₹2500