National Sports Day 2024: हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है नेशनल स्पोर्ट्स डे, जानिए इतिहास और महत्व

By अनन्या मिश्रा | Aug 29, 2024

हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बता दें कि इसी दिन भारतीय दिग्गज खिलाड़ी ध्यानचंद का जन्म हुआ था। मेजर ध्यानचंद को 'हॉकी का जादूगर' कहा जाता है। ध्यानचंद ने 22 साल के करियर में करीब 400 से ज्यादा गोल किए थे। इस खिलाड़ी की याद में भारत सरकार में साल 2012 से ध्यानचंद के बर्थडे पर 'राष्ट्रीय खेल दिवस' मनाने की घोषणा की थी। साल 1956 में मेजर ध्यानचंद को देश के तीसरे सबसे पड़े सम्मान 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया गया था। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको राष्ट्रीय खेल दिवस के इतिहास और महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं।

बता दें कि 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद की बर्थ एनिवर्सरी मनाई जाती है। ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद के राजपूत परिवार में हुआ था। ध्यानचंद भारतीय सेना में शामिल हो गए थे और इसी दौरान उन्होंने हॉकी खेलना शुरूकर किया था। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले ध्यानचंद ने ओलंपिक में भारत को तीन बार गोल्ड मेडल जिताया था। साल 1928, 1932 और 1936 में ध्यानचंद ने स्वर्ण पदक जीता। 

साल 1936 में ध्यानचंद ने बर्लिन ओलंपिक फाइनल में तीन गोलों के साथ टीम का नेतृत्व किया। इस मैच को उन्होंने जर्मनी के खिलाफ 8-1 से जीता था। ध्यान चंद के नेतृत्व में यह खेल भारत की हॉकी उपलब्धियों का चरम था। खेल से रिटायरमेंट लेने के बाद भी ध्यानचंद ने खेल में योगदान देना जारी रखा। ध्यानचंद ने पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान में मुख्य कोच के रूप में काम किया। फिर राजस्थान के कई कोचिंग शिवरों में पढ़ाने का काम किया।

महत्व

हर साल भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों और कोचों को सम्मानित करते हैं। खिलाड़ियों व कोचों को जिन्होंने अपने-अपने खेल से देश को गौरान्वित किया है, उन्हें खेल से जुड़े पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिए जाते हैं। बता दें कि साल 2018 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया आंदोलन की पहल की थी। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर देश भर में विभिन्न टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा