राष्ट्रीय टेटे अभ्यास शिविर 28 अक्टूबर से आठ दिसंबर तक सोनीपत में होगा: साइ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने शनिवार को कहा कि टेबल टेनिस का राष्ट्रीय प्रशिक्षण (अभ्यास) शिविर सोनीपत में 28 अक्टूबर से आठ दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा जिसमें राष्ट्रमंडल खेलों के चार बार के स्वर्ण पदक विजेता शरत कमल के साथ 10 अन्य खिलाड़ी भाग लेंगे। साइ ने इस शिविर के लिए 18 लाख रुपये मंजूर किए हैं, जो इस साल मार्च में कोविड-19 प्रकोप के कारण देशभर में लगे लॉकडाउन के बाद इस खेल का पहला राष्ट्रीय शिविर होगा।

इसे भी पढ़ें: किसी भी क्रम पर खेलने को तैयार है राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर, जानिए क्या कहा

शरत कमल पुरुषों के प्रशिक्षण समूह का हिस्सा होंगे जिसमें मानुष शाह, मानव ठक्कर, सुधांशु ग्रोवर और जुबिन कुमार भी शामिल हैं। महिलाओं के प्रशिक्षण समूह में अनुशा कुटुम्बले, दिया चितले, सुर्तिथा मुखर्जी, अर्चना कामत, ताकेमी सरकार और कौशानी नाथ शामिल है। टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना समूह में शामिल अर्चना कामत ने कहा, ‘‘ मैं बेंगलुरु में घर पर अभ्यास कर रही थी, लेकिन एक ऐसे शिविर के माहौल में लौटने का इंतजार कर रही थी जहां मैं भारतीय टीम के अपने साथी खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षण कर खुद का आकलन कर सकूं।’’ भारत ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस में आठ पदक जीतने के बाद उसी साल एशियाई खेलों में पहली बार दो कांस्य पदक हासिल किये थे।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद