नेशनल टूथ फेयरी डे क्यों है इतना खास और क्या है इसका इतिहास?

By प्रज्ञा पाण्डेय | Aug 22, 2019

बचपन निराला होता है और उससे जुड़ी हर बात अनोखी होती है, आपको याद होगा जब पहली बार आपका दांत टूटा, आप थोड़े दुखी और परेशान हुए होंगे, लेकिन उस परेशानी के समय टूथ फेयरी आती है आपके साथ मस्ती करने। उन्हीं प्यारी टूथ फेयरी की याद में नेशनल टूथ फेयरी डे मनाया जाता है तो आइए तो हम नेशनल टूथ फेयरी डे के बारे में बताते हैं। 

 

साल में दो बार मनाया जाता है नेशनल टूथ फेयरी डे

नेशनल टूथ फेयरी डे बहुत खास है। इस डे के साथ एक खास बात यह है कि नेशनल टूथ फेयरी डे साल में दो बार मनाया जाता है। एक बार 22 अगस्त को और दूसरी बार 28 फरवरी को मनाया जाता है। तो अब आपके पास दो दिन आप चाहे किसी भी दिन टूथ फेयरी डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं नेशनल स्पूमोनि डे के बारे में कुछ रोचक बातें

टूथ फेयरी है कौन

टूथ फेयरी एक रहस्यमयी रचना है जो बच्चों के दांत टूटने उनके साथ इंजाय करती है। ऐसा माना जाता है कि जब बच्चों के दांत टूटते हैं तो वह उन्हें तकिए के नीचे रखकर सो जाते हैं। रात में टूथ फेयरी आती है और टूट दांत ले जाती है और उसकी जगह पर खिलौने, पैसे और चाकलेट रख जाती है। 


नेशनल टूथ फेयरी डे की हिस्ट्री

नेशनल टूथ फेयरी डे के इतिहास के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन एक बात तो तय है शायद यह दिन बरसों पहले से मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरूआत शायद मध्यकाल से हुई है। लेकिन नेशनल टूथ फेयरी डे के साथ खास बात यह है कि आप इसे साल में दो बार मनाते हैं। 


कैसे मनाएं नेशनल टूथ फेयरी डे

नेशनल टूथ फेयरी डे मनाने का कोई खास तरीका नहीं है। फेयरी डे को खास कैसे बनाना है यह आप पर निर्भर करता है। 

 

सबसे पहले आप अपने बच्चे को टूथ फेयरी के बारे में बताएं। बच्चों के कहें कि वह टूथ फेयरी की ड्राइंग बनाएं। बच्चों से बातें करें कि दांत टूटने पर वह टूथ फेयरी से क्या लेना चाहते हैं। मस्ती करने के लिए एक छोटा टूथ फेयरी का तकिया भी बना सकते हैं जिसके नीचे दांतों को छुपाया जा सके। इसके अलावा टूथ फेयरी से जुड़ी मूवी देखकर उस दिन को आप यादगार भी बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मानवीय कार्यों को प्रोत्साहन देने का अवसर है विश्व मानवीय दिवस

हमें क्यों लगाव है नेशनल टूथ फेयरी डे से

हमें नेशनल टूथ फेयरी टेल से लगाव इसलिए होता है क्योंकि उस दिन को लेकर बच्चे बहुत उत्साहित होते हैं। अपना दांत खोने और गिफ्ट मिलने की खुशी में बच्चे बहुत खुश होते हैं और हम बड़े उनकी खुशियों में शामिल होते हैं। कहावतों से हर किसी को बहुत प्यार होता है इसलिए भी हम नेशनल टूथ फेयरी डे को पसंद करते हैं। इसके अलावा यह दिन बच्चों को उनके दांत खोने के दुख को कम करता है। 

 

बच्चों को दांतों की केयर करना सिखाएं

नेशनल टूथ फेयरी डे मनाने के साथ आप अपने बच्चों को दांतों का ख्याल रखना भी सीखा सकते हैं। बच्चों को दिन में दो बार ब्रश करना सिखाएं। उन्हें हर खाने के बाद दांत साफ करने को कहें। ब्रश करने की सही तकनीक सिखाएं। चीनी, चाकलेट और मिठाइयां ज्यादा न खाने दें। साथ ही अक्सर कुछ दिनों पर डेंटिस्ट के पास जाकर दांतों को चेक कराएं।

 

प्रज्ञा पाण्डेय

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।

IND vs PAK: Colombo में रोहित-अकरम की दोस्ती Viral, भारत ने दर्ज की 61 रन से धमाकेदार जीत।

Arsenal की जीत के बाद बोले Mikel Arteta चोटों की वजह से Quadruple का सपना टूट सकता है