RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने लालू के बड़े बेटे को लेकर किया बड़ा दावा, तेज प्रताप पार्टी से हो गए निष्कासित

By अभिनय आकाश | Oct 06, 2021

तेजस्वी यादव के बड़े भाई और लालू यादव के सुपुत्र तेज प्रताप यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) छोड़ दी है। इस बात का ऐलान अब किसी आप नेता ने नहीं बल्कि खुद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया है। शिवानंद तिवारी ने वैशाली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि तेज प्रताप यादव आरजेडी के अंदर है हीं कहां? उन्होंने ये भी कहा कि तेज प्रताप यादव ने खुद का अपना एक संगठन बना लिया है। तेज प्रताप पार्टी से अपने आप को अलग कर चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में महागठबंधन में तकरार, उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और राजद आमने-सामने

बता दें कि तेजप्रताप ने हाल ही में छात्र जनशक्ति परिषद नाम का एक संगठन बनाया है। इस संगठन के माध्यम से वे अपनी राजनीति कर रहे हैं। वे राजद की बैठक से भी दूरी बनाए हुए हैं। मंगलवार को राजद के प्रशिक्षण शिविर के दौरान भी लालू यादव ने तेजप्रताप को लेकर कोई चर्चा नहीं की थी। जबकि तेजस्वी की तारीफ करते हुए कहा था कि बिहार में उनके नेतृत्व में राजद का प्रभाव बढ़ा है।  

प्रमुख खबरें

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट