राष्ट्रवाद, सैनिकों का बलिदान भी किसानों की मौत जितना महत्वपूर्ण चुनावी मुद्दा: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2019

नयी दिल्ली। चुनावी जीत के लिए अपने भाषणों में सेना के नाम का उपयोग करने के आरोपों को खारिज करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रवाद और सैनिकों का बलिदान भी उतने ही महत्वपूर्ण चुनावी मुद्दे हैं जितना किसानों की मौत। दूरदर्शन को दिए एक साक्षात्कार में मोदी ने कहा कि देश पिछले 40 साल से आतंकवाद से जूझ रहा है। कांग्रेस की न्यूनतम आय योजना ‘‘न्याय’’ पर टिप्पणी करते हुए मोदी ने कहा कि इस घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने यह मान लिया है कि पिछले 60 साल में उसने देश के लोगों के साथ ‘महान अन्याय’ किया है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि हम लोगों को नहीं बताएंगे कि इस पर (आतंकवाद पर) हमारे विचार क्या हैं तो फिर इसमें क्या तर्क रह जाएगा। क्या कोई देश बिना राष्ट्रवाद की भावना के आगे बढ़ सकता है?’’ 

इसे भी पढ़ें: सीलिंग मामले में बोले हरदीप पुरी, NGT के निर्देश पर हुई है मायापुरी में कार्रवाई

आयोग ने पार्टियों से चुनाव में सैन्य बलों के नाम का उपयोग करने पर रोक लगायी है। मोदी ने अपने साक्षात्कार में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह अपने पिता (राजीव गांधी और बोफोर्स मामला) के पाप धोने के लिए बार-बार राफेल मुद्दे को उछाल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ वह अपने पिता के पापों को धोने के लिए राफेल को मुद्दा बना रहे हैं। पिछले छह महीने से बिना किसी सबूत के वह इसे मुद्दा बनाए हुए हैं।’’ मोदी ने कहा कि पिछले पांच साल में उनकी सरकार ने लोगों की आधारभूत जरूरतों के उन मुद्दों पर काम किया है जिन्हें आजादी के बाद शुरुआती 10 से 20 साल में पूरा कर लिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के खिलाफ उनकी टिप्पणियां असल में वंशवादी राजनीति के खिलाफ हैं और उनका प्रतिरोध मुद्दों पर आधारित है ना कि व्यक्ति विशेष पर। वंशवादी राजनीति लोकतंत्र के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए सवाल किया, ‘‘क्या वह सच में न्याय देंगे?’’

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने ITLA गठन और SME वृद्धि कोष को बताया अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा कदम

Jannik Sinner घुटने के इलाज के लिए Tennis कोर्ट से दूर, विंबलडन के बाद नहीं खेलेंगे 2026 Season

Umesh Kolhe Murder Case में NIA Court का फैसला, आरोपी Atib Rashid की अर्जी खारिज

Vaishno Devi Shrine Board ने शारदीय नवरात्र की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर की बैठक