राष्ट्रवादियों ने नागरिकों की निकासी की प्रक्रिया को पटरी से उतारा :पुतिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

मास्को| रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के शहरों से नागरिकों की निकासी में बाधा के लिए इस पूर्वी यूरोपीय देश के राष्ट्रवादियों को जिम्मेदार ठहराया है। क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कॉल्ज के साथ फोन पर वार्ता की, जिसमें मानवीय पहलुओं पर विशेष रूप से जोर दिया गया।

क्रेमलिन ने बताया कि पुतिन ने जर्मन चांसलर को लड़ाई वाले इलाकों से नागरिकों को निकालने के लिए मानव गलियारा बनाने की रूस की कोशिशों से अवगत कराया। पुतिन ने लोगों को सुरक्षित रूप से निकालने में राष्ट्रवादी इकाइयों से जुड़े अतिवादियों के अवरोध डालने के प्रयासों के बारे में भी बताया।

वहीं, यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि रूस के निरंतर गोलाबारी ने लड़ाई वाले इलाकों से नागरिकों की निकासी की कोशिशों को पटरी से उतारा है।

प्रमुख खबरें

सर्दी की सुबह को बनाएं लाजवाब: मूली-चावल की पूड़ी का अनोखा स्वाद, जानें आसान रेसिपी

धीरेन्द्र शास्त्री का चेतावनी: खतरे में बांग्लादेश में हिंदुओं की पहचान, तुरंत एक्शन ले भारत

Yearly Horoscope 2026: 2026 का महा राशिफल, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा नया साल, सफलता या नुकसान

मैदान पर घायल हुए स्टार क्रिकेटर अंगकृष रघुवंशी, स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाना पड़ा