इन 4 राशि वालों के लिए चुनौती भरा रहेगा साल 2022, झेलने पड़ेंगे कई उतार-चढ़ाव

By प्रिया मिश्रा | Dec 30, 2021

नया साल शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को यह जानने की इच्छा होती है कि नया साल उसके लिए कैसा रहेगा। हर कोई चाहता है कि नया साल उसके लिए ढेर सारी खुशियां देकर आए। लेकिन ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नया साल कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा तो कुछ राशियों के लिए नया साल अच्छा नहीं रहेगा। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन राशियों के लिए साल 2022 अच्छा नहीं बीतेगा - 

साल 2022 मेष राशि वालों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। इस साल मेष राशि वालों को प्रेम संबंधों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साल की शुरुआत से लेकर मार्च तक शनि और बुध की युति से आपके स्वास्थ्य पर नकारत्मक प्रभाव हो सकता है। सेहत की दृष्टि से मई से अगस्त का महीना भी अच्छा नहीं रहेगा। इस दौरान मंगल के राशि परिवर्तन से आपको शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं।   

कर्क

साल 2022 की शुरुआत में कर्क राशि के सप्तम भाव में शनि विराजमान रहेंगे। शनि की स्थिति से कर्क राशि के जातकों को जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, मंगल के गोचर से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अप्रैल में ग्रहों की स्थिति से आपके जीवन में कई परिवर्तन होंगे। वहीं दिसंबर में आपकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव होगा।

इसे भी पढ़ें: सिंह राशि के जातकों का वर्ष 2022 में कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए

कन्या

साल 2022 कन्या राशि वालों के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। इस साल आपकी सेहत बिगड़ सकती है। खासतौर पर अप्रैल, जून और सितंबर के महीने में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 26 फरवरी को मकर राशि में मंगल ग्रह का गोचर होगा। इससे आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन हो सकता है। 


मिथुन 

मिथुन राशि वालों को साल 2022 कई उतार चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। इस साल ग्रहों की स्थिति से आपको जीवन में कई कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। लेकिन इसके साथ ही इस साल आपको कई अच्छे अवसर भी प्राप्त होंगे। वहीं मार्च तक शनि आपकी राशि के अष्टम भाव में विराजमान होंगे, जिससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Dragon Movie Teaser | Jr NTR का महा-अवतार! Prashanth Neel की फिल्म में दिखी जबरदस्त फिजिक, फैन्स बोले- इतिहास रचा जाएगा

NT Rama Rao Jr Birthday: दादा की परछाई से निकलकर बने Global Star, दिलचस्प है Jr. NTR के फिल्मी करियर की कहानी

Tamil Nadu Politics | तमिलनाडु की राजनीति में नया मोड़! AIADMK बागियों को कैबिनेट में शामिल करने पर CPM ने दी TVK को समर्थन वापसी की धमकी

Prabhasakshi NewsRoom: Pakistan का सबसे बड़ा झूठ बेनकाब, जिन Indian Air Bases पर हमले का दावा किया वो हैं ही नहीं