NT Rama Rao Jr Birthday: दादा की परछाई से निकलकर बने Global Star, दिलचस्प है Jr. NTR के फिल्मी करियर की कहानी

By अनन्या मिश्रा | May 20, 2026

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता जूनियर एनटीआर आज 20 मई को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज के समय पर हर बड़ा फिल्ममेकर उनके साथ काम करना चाहता है। जूनियर एनटीआर ने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर जूनियर एनटीआर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्मी सफर

साल 1991 में आई फिल्म Brahmarshi Viswamitra से जूनियर एनटीआर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में अभिनेता ने बाल कलाकार का रोल किया था। वहीं बतौर लीड एक्टर जूनियर एनटीआर की पहली फिल्म Ninnu Choodalani थी। यह फिल्म साल 2001 में आया था। इसके बाद अभिनेता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक अभिनेता अपने फिल्मी करियर में करीब 30 फिल्मों में काम कर चुके हैं।

अपने दादा और पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए जूनियर एनटीआर ने फिल्मों में खूब नाम कमाया है। आज अभिनेता साउथ के टॉप अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में नाम के साथ-साथ दौलत भी खूब कमाई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेता की नेटवर्थ करीब 500 करोड़ रुपए के आसपास है।

प्रमुख खबरें

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre