यूक्रेन पर हमले के बाद नाटो ने सुरक्षा बलों की तैनाती को और मजबूत करने पर सहमति जतायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2022

ब्रसेल्स। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में सैन्य हमले का आदेश दिए जाने के बाद नाटो ने यूक्रेन और रूस के पास स्थित अपने पूर्वी किनारे में अपनी जमीनी, समुद्री बलों और वायुसेना की तैनाती को मजबूत करने पर एक आपातकालीन बैठक में सहमति जतायी। नाटो के दूतों ने आपातकालीन वार्ता के बाद जारी एक बयान में कहा, ‘‘हम गठबंधन के पूर्वी हिस्से में अतिरिक्त रक्षात्मक जमीनी और वायुसेना, साथ ही अतिरिक्त समुद्री परिसंपत्ति तैनात कर रहे हैं।’’ बयान में कहा गया, ‘‘हमने सभी तरह की आकस्मिक स्थिति का जवाब देने के लिए अपने बलों की तैयारी बढ़ा दी है।’’

इसे भी पढ़ें: नवाब मलिक की गिरफ्तारी भाजपा की बौखलाहट का नतीजा : संजय राउत

नाटो यूक्रेन के समर्थन में कोई सैन्य कार्रवाई शुरू नहीं करेगा, जो उसका एक करीबी भागीदार है। हालांकि, एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘हमें यूक्रेन के लोगों को तत्काल हथियार, गोला-बारूद और किसी भी अन्य प्रकार की सैन्य सहायता मुहैया करानी होगी ताकि वह अपनी रक्षा कर सके, साथ ही उसे आर्थिक, वित्तीय और राजनीतिक सहायता और समर्थन करने और मानवीय सहायता मुहैया करानी होगी।’’ एस्टोनियाई प्रधानमंत्री काजा कल्लास ने ट्वीट किया, ‘‘रूस की आक्रामकता का सबसे प्रभावी जवाब एकता है। रूस की व्यापक आक्रामकता पूरी दुनिया और सभी नाटो देशों के लिए खतरा है।’’ कल्लास ने नाटो सहयोगियों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपायों का आह्वान किया। रूस द्वारा 2014 में यूक्रेन के क्रीमियन प्रायद्वीप पर कब्जा करने के बाद उत्तरपूर्वी यूरोप में अपनी सुरक्षा को मजबूत करना शुरू कर दिया था। इसके वहां लगभग 5,000 सैनिक और उपकरण तैनात हैं, लेकिन हाल के महीनों में उन बलों को कई देशों के सैनिकों और उपकरणों के साथ बढ़ाया गया है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक