NATO देश खरीद रहा Make in India वाला हथियार, ट्रंप अमेरिका को ग्रेट बनाते रह गए, भारत बना डिफेंस का नया किंग?

By अभिनय आकाश | Jul 02, 2025

दुनिया हैरान है और भारत गर्वित महसूस कर रहा है क्योंकि भारत की कंपनी पारस डिफेंस और स्पेस  टेक्नलॉजी को नाटो देश फ्रांस की प्रतिष्ठित रक्षा कंपनी से 22.21 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। ये सिर्फ एक डील नहीं बल्कि भारत के डिफेंस साम्राज्य की शुरुआत है। कहा तो ये भी जा रहा है कि भारत अब डिफेंस टेक्नोलॉजी में सुपर पावर बनने जा रहा है। दरअसल, खबर सामने आ रही है कि पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयर में 3.71% की बढ़ोतरी हुई और यह 1,687.80 रुपये पर पहुंच गया। इसकी सहायक कंपनी पारस एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजीज को फ्रांस की सेरबेयर से CHIMERA 200 एंटी-ड्रोन सिस्टम की 30 इकाइयों की आपूर्ति के लिए 22.21 करोड़ रुपये का आशय पत्र (LoI) मिला है। उक्त सौदा भारत के रक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए एक बड़ी निर्यात सफलता है।

इसे भी पढ़ें: आइए आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ते हैं...टेरर के स्पॉन्सर पाकिस्तान ने भारत की तरफ बातचीत का बढ़ाया हाथ

पारस एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीएफओ) आशुतोष बहेती ने कहा: सीईआरबीएआईआर के साथ हमारा सहयोग उन्नत एंटी-ड्रोन प्रौद्योगिकियों के विश्वसनीय स्रोत के रूप में भारत के बढ़ते कद का प्रमाण है। हम दुनिया के उच्चतम मानकों को पूरा करने वाले क्षेत्र-परीक्षणित समाधान देने और वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पारस एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजीज को भेजे गए आशय पत्र में सेरबैर के अध्यक्ष लुकास ले बेल ने कहा: वैश्विक भू-राजनीति में बदलाव और यूक्रेन में संघर्ष के साथ, इस समाधान की आवश्यकता बढ़ गई है। हमारे ग्राहक प्रदर्शन और डिलीवरी की मांग कर रहे हैं, जो एक मजबूत बाजार फिट का संकेत देता है।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?