नाटो ने आठ अघोषित रूसी खुफिया अधिकारियों को निष्कासित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2021

ब्रुसेल्स| उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) नेबुधवार को रूसी मिशन के आठ सदस्यों को सैन्य गठबंधन से निष्कासित कर दिया और कहा कि वे गुप्त रूप से खुफिया अधिकारियों के रूप में काम कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि नाटो ने उन पदों की संख्या भी 20 से घटाकर 10 कर दी है जिनके लिए रूस संगठन में लोगों को मान्यता दे सकता है। इस निर्णय के लिए कोई तत्काल स्पष्ट स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।

यह फैसला महीने के अंत में प्रभावी होगा। वर्ष 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप पर मॉस्को द्वारा कब्जा किए जाने के बाद से नाटो और रूस के बीच संबंध तेजी से तनावपूर्ण हो गए हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘रूस के प्रति नाटो की नीति लगातार बनी हुई है।

हमने रूस की आक्रामक कार्रवाइयों के जवाब में अपनी रक्षा प्रणाली को मजबूत किया है, साथ ही हम एक सार्थक बातचीत के लिए तैयार हैं।’’ बातचीत का मुख्य मंच नाटो एवं रूस परिषद की बैठक रूकी हुई है।

इसे भी पढ़ें: चीन के साथ हो सकता है अमेरिका का युद्ध : ट्रंप

उन्होंने कहा, ‘‘नाटो ने 18 महीने पहले नाटो-रूस परिषद की एक और बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था, और यह प्रस्ताव अब भी कायम है। गेंद रूस के पाले में है।

प्रमुख खबरें

सुभाष चंद्रा के दिवाला मामले में NCLT ने बनाई पांच सदस्यीय विशेष पीठ

सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार और झारखंड के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान