Trump की गुंडई के बीच NATO देश पहुंचा भारत, एयरबस C295 पर बड़ा ऐलान

By अभिनय आकाश | Jan 22, 2026

एक तरफ जब दुनिया में ट्रंप को इंटरनेशनल गुंडा बदमाश कहा जा रहा तो दूसरी तरफ उन्हीं देशों के साथ एक से एक बढ़कर डील कर रहा है भारत और बता रहा है कि भारत शांति की राह चुनने वाला देश है किसी की जमीन हड़पने वाला देश नहीं है। नाटो के खिलाफ ट्रंप हर रोज ट्वीट पर ट्वीट किए जा रहे हैं, बयानबाजियां किए जा रहे हैं, ठीक उसी वक्त एक नाटो देश भारत आ जाता है और वो ना सिर्फ भारत की ताकत को सलाम करता है बल्कि दोस्ती की बात भी करता है। भारत में नाटो देश स्पेन पहुंच चुका है टाटा एयरबस सी295 फैक्ट्री का उद्घाटन और पहली मेड इन इंडिया डिलीवरी का ऐलान। यह वो कहानी है जहां भारत की आत्मनिर्भरता की उड़ान नई ऊंचाइयों को छू रही है और एक यूरोपी ताकत भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। शुरुआत करते हैं भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के उस बयान से जो इस पूरी कहानी का दिल है। चलिए सुनाते हैं वो वीडियो वो क्लिप जहां वो वड़ोदरा की सी295 फैक्ट्री के बारे में बात कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: जी हां, मैं हूं तानाशाह, दुनिया को इसकी जरूरत, दावोस में ट्रंप का सनसनीखेज कबूलनामा

जयशंकर ने भारत और स्पेन के बीच बढ़ते व्यापार और रक्षा सहयोग पर प्रकाश डाला और सी-295 विमान परियोजना का उल्लेख किया। अक्टूबर 2024 में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज ने गुजरात के वडोदरा में सी-295 विमान के अंतिम निर्माण चरण संयंत्र की शुरुआत की। वायु सेना को ‘एयरबस डिफेंस एंड स्पेस’ के साथ 21,935 करोड़ रुपये के सौदे के तहत 56 सी-295 विमान मिल रहे हैं। इनमें से 40 विमान भारत में निर्मित किए जाएंगे। जयशंकर ने कहा कि भारत और स्पेन के बीच आर्थिक साझेदारी समग्र संबंधों का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

यह सिर्फ ऐलान नहीं है बल्कि भारत की डिफेंस इंडस्ट्री में एक क्रांति का ऐलान है। सबसे पहले बात करते हैं हिस्ट्री की। भारत और स्पेन ने 1956 में डिप्लोमेटिक रिलेशन स्थापित कर लिए थे। तब से अब तक यह रिश्ता सिर्फ कागजों पर सीमित नहीं है बल्कि सांस्कृतिक, आर्थिक और रणनीतिक स्तर पर मजबूत हो चुका है। साल 2026 में भारत और स्पेन इसकी 17वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और वह भी ड्यूल ईयर ऑफ कल्चर, टूरिज्म और एआई के साथ। यह साल भारत की समृद्ध विरासत को फ्यूचर ओरिएंटेड कोऑपरेशन से जोड़ने का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें: ग्रीनलैंड में बर्फ के नीचे ऐसा क्या है, जिसके लिए ट्रंप पागल हो रहे हैं? सीक्रेट शहर का वो 'राज' जिसे दशकों तक दुनिया से छिपाया गया

स्पेन जो नाटो का सदस्य देश है, भारत के साथ ऐसे रिश्ते बना रहा है जो यूरोप और एशिया को ब्रिज करता है। स्पेन नाटो का फाउंडिंग मेंबर नहीं है। लेकिन 1982 से सदस्य देश है। भारत जो नॉन अलाइंड है। यह भारत की स्मार्ट डिप्लोमेसी है। जहां भारत अपनी स्वतंत्रता रखते हुए वैश्विक पावरों का फायदा उठाता है। अब आते हैं आज के मेन एंगल पर। दरअसल स्पेन की एयरबस और भारत की टाटा ने मिलकर वड़ोदरा में सी295 फाइनल असेंबली लाइन बनाई है। 

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के बीच नई दिल्ली इलाके में इंटरनेट सेवा बंद, AAP नेताओं और 50 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

Bollywood अभिनेता Kay Kay Menon का 60वां जन्मदिन, Theatre से लेकर OTT तक ऐसा रहा सफर

Rajasthan के Governor और CM Bhajan Lal Sharma ने गांधी और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Smit Machchhar की तारीफ सुन पगलाया पाकिस्तान, किया अजीब ऐलान!