जो रंग आपको पसंद हो, वही रंग घर पर ऐसे बनाएं, फिर खेलें होली

By प्रज्ञा पाण्डेय | Mar 19, 2019

सब लोग होली का भरपूर मजा लेना चाहते हैं लेकिन होली के रंग में भंग तब पड़ जाता है जब रंगों को छुड़ाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही नहीं रंग उतर जाते हैं लेकिन उसका असर आपकी स्किन और बालों पर दिखाई देता है। तो क्यों न इस होली में खास तरह के रंगों का मजा लें। तो आइए हम आपको औरगैनिक रंगों के बारे मे बताते हैं जिन्हें आप घर में भी तैयार कर सकते हैं।

घर में बनाएं पीला रंग

होली में पीला रंग बहुत खास होता है। पीला रंग बनाने के लिए किचन में इस्तेमाल होनी वाली हल्दी ले सकते हैं। थोड़ी मात्रा में हल्दी लें और उसमें दुगुनी मात्रा में बेसन मिला दें। इससे आपका पीला रंग तैयार हो जाएगा। यही नहीं हल्दी में आटा, मैदा, टेल्कम पाउडर और मुल्तानी मिट्टी मिलाकर भी पीला रंग बना सकते हैं।

लाल रंग के बिना होली है अधूरी

लाल रंग उन चटख रंगों में से एक है जो दिखने में खूबसूरत तो लगते ही हैं साथ में होली का मजा भी बढ़ाता है। गुड़हल के फूल को सूखा लें। उसके बाद उसे पीसकर आटे में मिला लें इसी तरह चुकंदर और टेसू के फूल को भी पीस कर आटे में मिला सकते हैं। इससे घर में लाल रंग तैयार हो जाएगा। ये तो रही सूखे लाल रंग की बात साथ में अगर आप गीला लाल रंग बनाना चाहते हैं तो पानी में हल्दी मिलाकर उसमें नींबू निचोड़ दें लाल रंग तैयार हो जाएगा।

हरा रंग है खास

हरा रंग बनाने के लिए हरी पत्तियों जैसे पालक या धनिया पत्ते को सूखा कर पीस लें। उसके बाद उस मिश्रण में आटा मिला दें। इस तरह आप घर में हरा रंग तैयार कर लेंगे।

इसे भी पढ़ें: रसायनिक रंगों से बचें, इस तरह घर पर बनाएं प्राकृतिक रंग

काला रंग भी होता है खूबसूरत

होली में अगर कोई खास है जिसके साथ आप होली में शरारत करना चाहते हैं तो चेहरे पर लगाने के बाजार के काले रंग का इस्तेमाल न करें बल्कि घर में काला रंग बनाएं। इसके लिए आप काले अंगूर को पीसकर रख लें। फिर उस रंग का इस्तेमाल कभी भी कर सकते हैं।

केसरिया रंग से होली खेलना होना मजेदार

रंगों की बात हो और उसमें केसरिया रंग न शामिल हो ऐसा नहीं हो सकता है। केसरिया रंग बनाने के लिए 12 बड़े प्याज लें और उसे एक लीटर पानी में उबाल लें केसरिया रंग तैयार हो जाएगा। टेसू के फूलों को रात भर में पानी भिगो दें। इससे केसरिया रंग तैयार हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: होली खेलने के लिए प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा

नीला रंग बनाएं

नीला रंग घर में बनाने के लिए नीले रंग के गुड़हल के फूल को सुखा कर पीस लें। उसके बाद नीले रंग को आटे में मिला लें। इस रंग का इस्तेमाल आप बेझिझक होकर कर सकते हैं।


मैजेंटा भी होता है खास

मैजेंटा रंग बनाने के लिए एक चुंकदर लें। उसे सुखा कर पीस लें और आटा को उसमें मिला लें। इससे मैजेंटा रंग तैयार हो जाता है। अगर गीला रंग तैयार करना है उसमें पानी मिला लें। इससे गीला मैजेंटा रंग तैयार हो जाएगा।

-प्रज्ञा पाण्डेय

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ