प्राकृतिक खेती धीरे-धीरे समय की जरूरत बनती जा रही --मुख्यमंत्री मनोहर लाल

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 02, 2022

चंडीगढ़   मुख्यमंत्री   मनोहर लाल ने कहा कि प्राकृतिक खेती धीरे-धीरे समय की जरूरत बनती जा रही है। इस पद्घति से कम कृषि  आदान व कम लागत के साथ किसान जैविक पैदावार बढ़ा सकता है और  अपनी आय में भी वृद्घि कर सकता है।

मुख्यमंत्री  चण्डीगढ़ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के 10 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को  20 हजार करोड़ से अधिक की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की दसवीं किश्त किसानों के खाते में सीधा हस्तांतरित  किए जाने के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए राष्ट्र के नाम सम्बोधन से जुड़े।

प्रधानमंत्री ने अपने सम्बोधन में प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, किसान उत्पादन समूह, आत्मनिर्भर किसान, जैविक उर्वरक की उत्पादकता तथा स्वस्थ धरती पर अधिक  ध्यानकेन्द्रित किया। मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री के सम्बोधन के प्रेरित होकर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक  हरदीप कुमार को  यह निर्देश दिए और कहा कि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत प्राकृतिक खेती व जीरो बजट खेती पर पहले से ही कार्य करते आ रहे है।

 

प्रधानमंत्री के साथ विडियो कॉन्फ्रसिंग में हरियाणा, उत्तरप्रदेश,हिमाचल प्रदेश,  राजस्थान,गुजरात, कर्नाटक व त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त,कृषि भवन, नई दिल्ली से केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के अलावा तथा कई राज्यों के किसान उत्पादन समूह के प्रतिनिधि भी जूड़े और उन्होंने अपने अनुभव सांझा किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री डी.एस.ढेसी, उप-प्रधान सचिव श्रीमती अशिमा बराड़, संसाधन सृजन प्रकोष्ठ प्रभारी श्री योगेन्द्र चौधरी भी उपस्थित थे।

 

हरियाणा सरकार ने कोविड 19 की रोकथाम के मद्देनज़र सिनेमा हॉल, थियेटर, स्कूल, कॉलेज, जिम इत्यादि को बंद करने के आदेश दिए, कार्यालय 50% हाज़िरी के साथ काम करेंगे, 12 जनवरी तक बढ़ाई गई महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा की अवधि

मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने भिवानी जिले के तोशाम के खानक खनन क्षेत्र के डाडम में पहाड़ खिसकने के कारण हुए हादसे में चार व्यक्तियों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रमुख खबरें

क्या Justin Langer बनेंगे England Coach? ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बताया अफवाहों का सच

जयराम रमेश ने NEP को Nagpur Education Policy कहा, बिना संसदीय चर्चा लागू करने का आरोप

राहुल गांधी ने अमित शाह पर लगाया गंभीर आरोप, लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Silent Killer है High BP, साइलेंट किलर बन रहा है उच्च रक्तचाप, ये Lifestyle Changes करेंगे असर