America : प्राकृतिक गैस विस्फोट होने से इमारत को भारी नुकसान, सात लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2024

यंग्स्टाउन। ओहायो के यंग्स्टाउन शहर में मंगलवार को एक प्राकृतिक गैस विस्फोट होने से एक इमारत को भारी नुकसान हुआ और सात लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डब्ल्यूकेबीएन-टीवी की खबर के अनुसार यंग्स्टाउन में दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर विस्फोट हुआ जिससे इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। अग्निशमन कर्मियों ने कुछ लोगों को इमारत से बाहर निकलने में मदद की। इमारत के भूतल में एक बैंक है और कुछ अपार्टमेंट भी हैं। इस घटना में घायल हुए सात लोगों को यंग्स्टाउन के मर्सी हेल्थ अस्पताल ले जाया गया। 

प्रमुख खबरें

भारत में होगा ICC Womens Champions Trophy 2027 का पहला एडिशन, महिला क्रिकेट को मिलेगा बूस्ट!

Messi vs Ronaldo की ऐतिहासिक बहस, आंकड़ों के चक्रव्यूह में कौन है International Football का असली किंग?

Karan Singh ने की Himalayan Authority के गठन की मांग

Krishna Janmashtami 2026: 4 सितंबर को मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 15 साल बाद रोहणी नक्षत्र में मनेगा श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव