जून में पैदा हुए लोग होते हैं बेहद मूडी और दिलदार, जानें इनका स्वाभाव और व्यक्तित्व

By प्रिया मिश्रा | Jun 15, 2022

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति की जन्म तारीख, वार और महीना उसके भाग्य पर असर डालता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की जन्म तारीख के आधार पर उसके स्वभाव, गुणों, कमियों और भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पता लगाया जा सकता है। जिन लोगों का जन्म साल के छठे महीने यानी जून में होता है, उनकी राशि मिथुन या कर्क होती है। आज के इस लेख में हम आपको जून में जन्मे लोगों के बारे में कुछ ख़ास बातें बताने जा रहे हैं-

जून में जन्मे लोगों का स्वभाव बिल्कुल अलग होता है, यह अपने काम के प्रति भी मूडी होते हैं। अपने मूड के हिसाब से चलना, खाना, पहनना या पूरी लाइफ जीना इनके जीवन का एक अहम हिस्सा होता है।

इसे भी पढ़ें: जानें आपकी राशि के अनुसार आपको पहनना चाहिए कौन सा रत्न, बदल जाएगी किस्मत

औरों से जुदा अंदाज

जिन लोगों का जन्म जून महीने में होता है वह औरों से काफी अलग होते हैं इनका अंदाज बिल्कुल करिश्माई होता है। इनमें जो भी खूबियां होती हैं, वह साफ झलक कर इनके चेहरे से सामने आती हैं। अपनी नाकामियों को छुपाने की भली-भांति जानते हैं।

दुनिया लुटा देने वाले

जून में जन्मे लोगों में यह सबसे खास चीज पाई जाती है कि वह अगर किसी पर खुश हो जाएं तो उस पर दुनिया लुटा देंगे। वहीं किसी से नाराज हो जाएं तो उसे जीवन भर माफ न करने का दृढ़ संकल्प करने वाले होते हैं। जिसे दिया उसे दिल खोल के लुटा दिया लेकिन जिससे वसूलने पर आ जाएं उसके खून का कतरा-कतरा भी ले लेने में इन्हें कोई परहेज नहीं रहता है।

इसे भी पढ़ें: दूसरों इन 5 चीज़ों का भूलकर भी ना करें इस्तेमाल, जीवन में करना पड़ेगा मुसीबतों का सामना

कूटनीतिज्ञ कौशल

जून में जन्मे लोग अक्सर कूटनीतिज्ञ होते हैं, जो अपना काम निकालने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। काम निकल जाने के पश्चात भूलने का काम भी ये बड़ा जल्दी करते हैं। ये अपनी कूट नीतियों से अपना काम निकालना भली-भांति जानते हैं।

अड़ियल स्वभाव के लिए विख्यात

जून महीने में जन्मे लोगों को अड़ियल और जिद्दी स्वभाव के लिए जाना जाता है। अपनी जिद के आगे कभी-कभी इन्हें कुछ बड़ा भी खोना पड़ता है। लेकिन इन्हें अपनी जिद के आगे क्या पाया और क्या खोया? इसकी समझ बिल्कुल नहीं होती है।

जून में जन्मी महिलाएं बहुत जल्दी करती हैं किसी पर विश्वास 

जून में जन्मी महिलाएं अक्सर अपने स्वभाव से उग्र होती हैं।अपनी लव लाइफ में यह कई बार धोखा भी खा जाती है क्योंकि इनमें जल्दी विश्वास करने की बहुत बड़ी कमी और समस्या होती है। पछतावे के घूंट पीना इनकी मजबूरी बन जाती है। अपनी ही सोच पर पछतावे के सिवा इन्हें कुछ भी हासिल नहीं होता है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

कर्नाटक MLC Election: बेंगलुरु शिक्षक सीट पर JDS की जीत, भाजपा ने उत्तर-पूर्व सीट पर जमाया कब्जा

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय टीम ने तंजानिया को 48-20 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Kumbh Mela 2027: नासिक के रामकुंड और त्र्यंबकेश्वर के कुशावर्त तीर्थ पर डाक टिकट होंगे जारी

Om Birla के OSD को धमकी देने पर Congress नेता Prahlad Gunjal पर कोटा में केस दर्ज