भारतीय पैरा एथलीट नवदीप और अरविंद ने तोक्यो पैरालंपिक्स का हासिल किया कोटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2021

दुबई। भारतीय पैरा एथलीटों नवदीप और अरविंद ने 12वीं फाजा अंतरराष्ट्रीय विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री के तीसरे दिन शनिवार को शानदार प्रदर्शन के साथ तोक्यो पैरालंपिक्स का कोटा हासिल किया। भारतीय खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट मेंशानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अब तक नौ स्वर्ण सहित 17 पदक जीते। भारत के भाला फेंक खिलाड़ियों मौजूदा विश्व चैम्पियन संदीप चौधरी (एफ44), अजीत सिंह (एफ46) और नवदीप (एफ41) के बाद प्रणव प्रशांत देसाई (एफ64) ने पुरूषों के 200 मीटर में स्वर्ण पदक हासिल किया। विश्व चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी सुंदर सिंह गुर्जर (एफ46) को हालांकि कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अरविंद ने गोला फेंक (एफ 35/36) में पुरूषों के फाइनल में 14.05 मीटर की दूरी तय कर तोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल किया।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें