नवीन जिंदल को बड़ी राहत, कोयला घोटाला से जुड़े मामले में मिली जमानत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2018

नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने झारखंड कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में आरोपी उद्योगपति तथा कांग्रेस नेता नवीन जिंदल एवं 14 अन्य को सोमवार को जमानत दे दी। विशेष न्यायाधीश भरत पराशर ने एक लाख रुपये के निजी बांड और इतनी ही राशि के मुचलके पर उन्हें जमानत दी।

इसी मामले के अन्य आरोपी के. रामकृष्ण प्रसाद, राजीव जैन और ज्ञान स्वरूप गर्ग हैं। झारखंड में अमरकोंडा मुर्गदंगल कोयला ब्लॉक के आवंटन के संबंध में धन शोधन निषेध अधिनियम (पीएमएलए) के तहत इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म